1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आर्थिक संकट के चलते वेनेजुएला में पड़े खाने के लाले

आर्थिक संकट के चलते वेनेजुएला में पड़े खाने के लाले

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2017 01:59 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 01:59 pm IST

काराकस: वेनेजुएला में इस समय 'ब्रेड वॉर' की स्थिति है। यहां की सोशलिस्ट सरकार ने आर्थिक अराजकता को काबू में कर स्थिति सामान्य करने के लिए बड़ी संख्या में रेस्त्रों और बेकरियों को निशाना बनाया

venezuela socialist leaders seize bakeries as country bread...- India TV Hindi
venezuela socialist leaders seize bakeries as country bread war escalates

काराकस: वेनेजुएला में इस समय 'ब्रेड वॉर' की स्थिति है। यहां की सोशलिस्ट सरकार ने आर्थिक अराजकता को काबू में कर स्थिति सामान्य करने के लिए बड़ी संख्या में रेस्त्रों और बेकरियों को निशाना बनाया है। सरकार की ओर से कई फूड लाइन्स स्टोर्स पर छापेमारी की जा रही है। आरोप है कि एक ओर जहां देश अनाज की भारी किल्लत से जूझ रहा है, तो वहीं बेकरियों के मालिक विदेश से आयात होकर आने वाले आटे को महंगे खाद्य पदार्थ बनाने में इस्तेमाल करते हैं।

महंगे व्यंजनों को रोकने के लिए बेकरियों के खिलाफ कार्रवाई

सरकार का कहना है कि सरकारी सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल कर बनाई गई चीजों की कीमतें कम होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। सरकार के मुताबिक, ऐसे समय में जब देश के अंदर आर्थिक संकट कायम है, ये बेकरियां और रेस्तरां सब्सिडी वाले आटे का इस्तेमाल कर महंगे व्यंजन बना रहे हैं। इसी को रोकने के लिए कई बेकरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्थिति इतनी खराब है कि बिना इजाजत ब्राउनी बनाने के कारण सरकार ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।

आटे का 90 फीसद हिस्सा जरूरी ब्रेड्स बनाने में खर्च करें बेकरियां
खाद्य आपूर्ति बढ़ाने के लिए उप राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते देश की सभी बेकरियों को आदेश दिया था कि वे अपने पास उपलब्ध आटे का 90 फीसद हिस्सा जरूरी ब्रेड्स बनाने में खर्च करें। साथ ही, हर बेकरी को आदेश दिया गया था कि वह सुबह 7 बजे तक बिक्री के लिए ब्रेड उपलब्ध रखे। सरकार ने कहा है कि जो भी बेकरी मालिक इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसकी दुकान को सरकार अपने नियंत्रण में ले लेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश