Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डिप्लोमेसी और डायलॉग से हर समस्या का समाधान संभव, UN जनरल असेंबली में बोले जयशंकर

डिप्लोमेसी और डायलॉग से हर समस्या का समाधान संभव, UN जनरल असेंबली में बोले जयशंकर

Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
Published : Sep 26, 2023 06:44 pm IST, Updated : Sep 26, 2023 06:58 pm IST

UN जनरल असेंबली को भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के विकास, जी20 समिट और वैश्विक समस्याओं पर भारत का पक्ष रखा।

UN जनरल असेंबली  में बोले जयशंकर- India TV Hindi
Image Source : ANI UN जनरल असेंबली में बोले जयशंकर

Jaishankar in UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा में जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अपनी जिम्मेदारियों को समझता है। उन्होंने कहा कि दुनिया उथल पुथल के दौर का सामना कर रही है। भारत ने जी20 का सफल आयोजन किया और ग्लोबल साउथ की आवाज बना। भारत अपनी जिम्मेदारियों को समझता है। ​डिप्लोमेसी और डायलॉग से हर समस्या का समाधान संभव है।

अफ्रीकन यूनियन को भारत की वजह से जी20 में मिली जगह: जयशंकर

UNGA में विदेश मंत्री में एस. जयशंकर ने कहा, "भारत की पहल की वजह से G-20 में अफ्रीकन यूनियन को स्थाई सदस्यता मिली है। ऐसा करके हमने पूरे महाद्वीप को एक आवाज दी, जिसका काफी समय से हक रहा है। इस महत्वपूर्ण कदम से संयुक्त राष्ट्र, जो उससे भी पुराना संगठन है, सुरक्षा परिषद को समसामयिक बनाने के लिए प्रेरित होना चाहिए।" 

वे दिन गए, जब चंद देश तय करते थे एजेंडा: जयशंकर

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में जयशंकर ने आगे कहा कि "ऐसे समय में जब पूर्व-पश्चिम ध्रुवीकरण इतना तीव्र है और उत्तर-दक्षिण विभाजन इतना गहरा है, नई दिल्ली शिखर सम्मेलन भी इस बात की पुष्टि करता है कि कूटनीति और संवाद ही एकमात्र प्रभावी समाधान हैं। वे दिन ख़त्म हो गए हैं जब कुछ देश एजेंडा तय करते थे और दूसरों से उसके अनुरूप चलने की उम्मीद करते थे।" जयशंकर ऐसे समय अपना वक्तव्य दे रहे हैं जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के पीएम ने भारत सरकार के विरोध में बयान दिया। वहीं कनाडा की कंट्रोवर्सी के बीच पाकिस्तान ने भी मौके का फायदा उठाकर भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी 'रॉ' के बारे में अनर्गल बोला। इन सभी मुद्दों पर भारत का पक्ष रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा एक बड़ा मंच है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement