1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार की सियासत में हड़कंप, नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा दिया, वजह भी बताई

बिहार की सियासत में हड़कंप, नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा दिया, वजह भी बताई

 Reported By: Nitish Chandra, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 28, 2024 11:28 am IST,  Updated : Jan 28, 2024 12:28 pm IST

बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। नीतीश के इस कदम से आरजेडी के हाथ से सत्ता फिसल गई है।

Nitish Kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा Image Source : ANI

पटना: बिहार की सियासत में तूफान आ गया है। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपा। मिली जानकारी के मुताबिक, आज शाम नीतीश कुमार  NDA के सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। नीतीश के इस कदम से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है और उसके हाथ से सत्ता चली गई है।

इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश?

नीतीश ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। मैंने इंडी अलायंस बनवाया लेकिन काम नहीं हो रहा था। लालू की पार्टी का व्यवहार ठीक नहीं है। मैंने सभी से राय लेकर इस्तीफा दिया। 

नीतीश ने कहा कि महागठबंधन की स्थिति ठीक नहीं है। अब मैं नए गठबंधन में जा रहा हूं और अब मैं बीजेपी के साथ वापस लौटूंगा। 

बीजेपी के साथ मिलकर बनेगी नई सरकार, बीजेपी कोटे से बनेंगे 2 डिप्टी सीएम

आरजेडी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम को होगा। इस बीच ये भी खबर है कि बीजेपी के कोटे से 2 डिप्टी सीएम बनेंगे। विधायक दल की बैठक में बताया गया है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।