1. Hindi News
  2. बिहार
  3. CM नीतीश की 'समाधान यात्रा' से पहले 3 टाइम बम बरामद, जांच में जुटी ATS-NIA

CM नीतीश की 'समाधान यात्रा' से पहले 3 टाइम बम बरामद, जांच में जुटी ATS-NIA

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2023 11:35 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 11:35 pm IST

पुलिस इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि दो से पूछताछ कर रही है। बम मिलने के बाद पुलिस के अलावा एटीएस (ATS) और एनआईए (NIA) की टीम भी जांच में जुटी हुई है।

नीतीश कुमार- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : FILE PHOTO

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समाधान यात्रा' पर 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर आने वाले हैं। इससे पहले शनिवार को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन टाइम बम बरामद किया है। पुलिस इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि दो से पूछताछ कर रही है। बम मिलने के बाद पुलिस के अलावा एटीएस (ATS) और एनआईए (NIA) की टीम भी जांच में जुटी हुई है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना से केंद्रीय एजेंसी को अवगत कराया गया है और वह भी मामले की जांच में जुटी है। राकेश कुमार ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तिनकोठिया मुहल्ला में स्मैक की तस्करी और व्यापार से संबंधित गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाकर स्मैक कारोबारियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान मिले ये सामान

उन्होंने बताया कि छापामारी के क्रम में तिनकोठिया निवासी मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ सिन्हु के कमरे की तलाशी के दौरान 600 ग्राम स्मैक तैयार किए जाने वाले ठोस पदार्थ, 100 पुड़िया स्मैक, फायर किया हुआ कारतुस का खोखा और टाइमरयुक्त इलेक्ट्रॉनिक सर्किट से लैस तीन बम बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया गया है और 2 अन्य व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और खोज के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

कन्हैयालाल हत्याकांड की चार्जशीट में बड़े खुलासे, मर्डर से पहले हत्यारों ने देखी थी ये वेब सीरीज

OMG! Blinkit से मंगवाई ब्रेड तो पैकेट से निकला जिंदा चूहा, शिकायत पर कंपनी ने यूं किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।