1. Hindi News
  2. बिहार
  3. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में होंगे पेश? समन हुआ जारी

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में होंगे पेश? समन हुआ जारी

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 28, 2023 06:16 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 06:16 pm IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में अहमदाबाद की कोर्ट ने समन जारी किया है। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को पेश होने को कहा है।

Deputy CM Tejashwi Yadav will appear in Ahmedabad court on 22 September summons issued- India TV Hindi
तेजस्वी यादव Image Source : PTI

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने मानहानि मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होने को लेकर समन जारी किया है। कोर्ट में उन्हें 22 सितंबर को पेश होना है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने बीते दिनों नीरव मोदी को लेकर आई एक खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुजरातियों पर विवादित टिप्पणी की थी। 

Related Stories

तेजस्वी यादव को कोर्ट ने भेजा समन

तेजस्वी यादव ने टिप्पणी देते हुए कहा था कि LIC और भारतीय बैंकों का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा, 'दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लेकिन इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है। आद देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। उनके ठह को माफ भी कर दिया जाएगा। बता दें कि तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहा था, इसी मामले पर कोर्ट ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है।  

अहमदाबाद के कारोबारी ने दर्ज कराया था केस

गुजरातियों को ठग कहे जाने के मामले में अहदाबाद के कारोबारी हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। याचिकाकर्ता ने कहा था कि मीडिया को दिए बयान में तेजस्वी यादव ने पूरे गुजराती समुदाय को ठग कहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को अपमानित करने का काम किया है। ऐसे में तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।