1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. भूपेश बघेल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, परिवारवाद को लेकर कही बड़ी बात

भूपेश बघेल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, परिवारवाद को लेकर कही बड़ी बात

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 15, 2023 04:04 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 04:57 pm IST

पीएम मोदी ने आज लाल किला से दिए गए संबोधन में परिवारवाद को एक बीमारी बताया था। अब इस बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है।

Bhupesh Baghel- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल। Image Source : PTI

कांग्रेस पार्टी पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों पर अब छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी पार्टी में परिवारवाद न हो और ऐसे लोगों को पार्टी में कोई जिम्मेदारी भी नहीं दी जानी चाहिए। बघेल पीएम मोदी द्वारा लाल किला से संबोधन में परिवारवाद पर दिए गए बयान पर जवाब दे रहे थे। 

पीएम मोदी ने क्या कहा?

77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से दिए गए अपने भाषण में पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण को लोकतंत्र की तीन विकृतियां बताया। पीएम ने कहा कि इनसे देश और समाज का बहुत नुकसान हुआ है और इनके खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। पीएम ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि अगले वर्ष भी वह लाल किला से देश के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। 

बघेल ने उठाए सवाल
भूपेश बघेल ने कहा कि 15 अगस्त के अवसर को राजनीतिक अवसर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यदि पीएम परिवारवाद की बात कह रहे हैं तो उन्हें अपनी पार्टी में भी ऐसी पृष्ठभूमि वाले लोगों को कोई भी जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए।

भाजपा नेताओं पर निशाना
बघेल ने भाजपा के नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि पीएम को पार्टी में सिंधिया हों, जतिन प्रसाद हों, राजनाथ सिंह के बेटे हों, अमित शाह के बेटे हों, रमन सिंह के बेटे हों या बलिराम कश्यप के बेटे हों, उन्हें उनके पदों से हटा देना चाहिए।

महिलाओं पर भी बोले
बघेल ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़, बलात्कार और अन्य अपराधों के आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित करने के फैसले को सामाजिक और महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये भी पढ़ें- 'पूरे विश्व को प्रकाश देने के लिए भारत स्वतंत्र हुआ', बेंगलुरु में झंडा फहराने के बाद बोले मोहन भागवत

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी युवाओं के दम पर बनाएंगे भारत को ताकतवर इकोनॉमी, आंकड़ों में समझिए इनका हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।