1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अयोध्या में दलित लड़की से रेप का आरोपी शहबान मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली

अयोध्या में दलित लड़की से रेप का आरोपी शहबान मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली

 Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Sep 06, 2024 09:03 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 09:03 am IST

अयोध्या में दलित किशोरी से रेप के आरोपी शहबान को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मार दी। शहबान अपने साथी मोनू के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहा था।

Dalit Girl Rape, Girl Raped, Dalit Girl Rape Ayodhya- India TV Hindi
पुलिस ने दलित लड़की से रेप के आरोपी शहबान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। Image Source : X.COM/AYODHYA_POLICE

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दलित लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबान नाम का यह आरोपी अपने दोस्त मोनू के साथ कहीं से आ रहा था कि पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग को देखकर गोली चला दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी फायरिंग की जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे शहबान के पैर में गोली लगी और वह गिर गया जबकि उसका दोस्त मोनू अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

‘पुलिस टीम पर की फायरिंग’

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'गुरुवार की रात लगभग 9 बजे थाना खंडासा पुलिस द्वारा सतनापुर नहर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल से 2 संदिग्ध व्यक्ति आते नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमें एक गोली गाड़ी चलाने वाले शख्स के पैर में लगी जिससे वह गाड़ी के साथ वहीं गिर गया।'

‘दोनों वॉन्टेड अभियुक्त हैं’

अधिकारी ने कहा, 'मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा शख्स अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम शहबान बताया और फरार व्यक्ति का नाम मोनू पुत्र यार मोहम्मद बताया। पूछताछ में पता चला कि दोनों वांछित अभियुक्त हैं और एक दलित किशोरी के साथ रेप के मामले में आरोपी हैं। तलाशी लेने पर शहबान के पास से अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है और उसकी बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। शहबाज को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।