1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. MCD चुनाव मे बीजेपी की हार तय, चुनाव में देरी से नही बलेंगे नतीजे: मनीष सिसोदिया

MCD चुनाव मे बीजेपी की हार तय, चुनाव में देरी से नही बलेंगे नतीजे: मनीष सिसोदिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 10:54 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 10:54 pm IST

दिल्ली निगम चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गर्म है। निगम चुनाव में हो रही देरी को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार केंद्र पर हमला बोल रही है। इसी कड़ी मेें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी ने चुनौती देते हुए कहा कि आगामी निगम चुनाव में बीजेपी की हार निश्चित है भले ही केंद्र चुनाव मे देरी करने के जुगाड़ में जुटी हुई हो। 

Manish Sisodia,Deputy CM,Delhi- India TV Hindi
Manish Sisodia,Deputy CM,Delhi Image Source : ANI

Highlights

  • मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को दी चुनौती
  • बीजेपी को निगम में हारने से कोई नही बचा सकता है

नई दिल्ली:  मनीष सिसोदिया ने केंद्र से अपील की है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव को हर हाल में समय पर कराया जाए। उन्होने कहा कि निगम चुनाव देरी से हो या समय पर बीजेपी अपने भाग्य को नही बदल सकेगी। सिसोदिया ने चुनौती देते हुए कहा कि इस बार होने वाले निगम चुनाव में बीजेपी की हार निश्चित है।

निगम में भी होगी ‘आप’ की सरकार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बीजेपी के 17 साल के ‘भ्रष्टाचार’ के शासन को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। बीजेपी को तीनों निगमों के एकीकरण का ‘‘खेल’’खेलना बंद करके चुनाव का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव होते हैं तो बीजेपी की करारी हार तय है,क्योंकि दिल्ली की जनता पिछले 17वर्षों में भगवा दल के शासन में निगमों की कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है और इसका कारण है ‘‘बढ़ता भ्रष्टाचार’’ और विभिन्न मोर्चों पर विफलता है। सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ‘‘ ये एक का तीन,तीन का एक मत करो। चुनाव से भागो मत। हिम्मत है तो जल्दी चुनाव करा कर दिखाओ।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि  तीनों निगमों के एकीकरण के केन्द्र सरकार के कदम से डरी नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ चाहे एक नगर निगम हो या तीन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिल्ली की जनता बीजेपी के शासन में निगमों की कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है और निगम के कर्मचारी भी तंग आ चुके हैं। जनता बीजेपी को करारी शिकस्त देने के लिए निगम चुनाव का इंतजार कर रही हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।