1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बुधवार से सस्ती हो जाएगी शराब, कोरोना टैक्स वापस लेने का आदेश जारी

दिल्ली में बुधवार से सस्ती हो जाएगी शराब, कोरोना टैक्स वापस लेने का आदेश जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 10:47 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 11:35 pm IST

दिल्ली सरकार ने शराब की एमआरपी पर जो 70 फीसदी कोरोना फीस लगाया था उसे वापस लेने का आदेश आज जारी कर दिया है।

दिल्ली में कल से सस्ती हो जाएगी शराब, कोरोना फीस वापस लेने का आदेश जारी- India TV Hindi
दिल्ली में कल से सस्ती हो जाएगी शराब, कोरोना फीस वापस लेने का आदेश जारी Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली: दिल्ली में कल से शराब फिर सस्ती हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने शराब की एमआरपी पर जो 70 फीसदी कोरोना फीस लगाया था उसे वापस लेने का आदेश आज जारी कर दिया है। वहीं कोरोना फीस वापस लेने का ऑर्डर जारी करने के साथ ही सरकार ने शराब पर अब 20 की जगह 25 फीसदी वैट वसूलने का फैसला लिया है। 

लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट के बाद दिल्ली सरकार ने 4 मई से शराब की कुछ चुनिंदा दुकानों को खोलने का फैसला किया था। इस दौरान शराब की दुकानों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसके एक दिन बाद शराब पर स्पेशल कोरोना टैक्स लगाया था। इससे सरकार के राजस्व में इजाफा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार को स्पेशल सेस के रूप में करीब 210 करोड़ रुपये की कमाई हुई। कोरोना टैक्स के कारण दिल्ली में शराब की कीमत हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तुलना में 40 से 50 फीसदी महंगी हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।