1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के एक अस्पताल की पानी की टंकी में आया करंट, तीन लोगों की हुई मौत

दिल्ली के एक अस्पताल की पानी की टंकी में आया करंट, तीन लोगों की हुई मौत

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 24, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 10:45 am IST

यह हादसा उस वक्त हुआ जब दो प्लम्बर और इलेक्ट्रिक इंजीनियर पानी की टंकी से मोटर को जोड़ रहे थे, तभी टंकी में करंट आ गया। करंट की चपेट में पहले प्लम्बर आये थे। उन्हें बचाने के क्रम में इंजीनियर भी शिकार हो गया।

करंट लगने से मौत - India TV Hindi
करंट लगने से मौत Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के विकास नगर में स्थित कमांडर अस्पताल की पाने की टंकी में अचानक से करंट आ गया। करंट लगने की वजह से तीन लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिसबल भी मौजूद है, जो इस घटन की जांच कर रहा है।  

बताया जा रहा है कि मृतकों में दो प्लंबर और एक हॉस्पिटल का इलेक्ट्रिक इंजीनियर है। दोनों प्लंबर पानी की टंकी की मोटर ठीक कर रहे थे, जबकि इलेक्ट्रिक इंजीनियर उन्हीं के साथ खड़ा था। इसी दौरान अचानक करंट फैल गया, जिससे तीनों चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में इलेक्ट्रिक इंजीनियर सर्वेश कुमार, प्लम्बर कुंवर पाल और रमन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्लम्बर दिल्ली के महारानी एन्क्लेव के रहने वाले थे। वहीं इंजीनियर सर्वेश गाजियाबाद के साहिबाबाद का रहने वाला था। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 

वहीं इस घटना के बाद रणहोला थाना पुलिस ने बताया कि डीडी नंबर- 65 ए से एक सूचना मिली कि विकास नगर स्थित कमांडर हॉस्पिटल में अचानक से करंट फैल गया है। करंट से तीन लोग चपेट में आए हैं। इसके बाद आनन-फानन में एएसआई श्रीकृष्ण, इंस्पेक्टर मनोहर लाल, एटीओ/पीएस-रणहोला और जयपाल सिंह, एसीपी नांगलोई विकास नगर कमांडर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां टंकी में तीन लोग गिरे हुए थे। उन्हें निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।