1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RashtriyaBalPuraskar: PM नरेंद्र मोदी ने 32 बच्चों को किया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

RashtriyaBalPuraskar: PM नरेंद्र मोदी ने 32 बच्चों को किया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2021 02:36 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 02:36 pm IST

गणतंत्र दिवस (Republic Day) से ठीक एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कोरोनोवायरस महामारी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित बच्चों के साथ सवांद किया।

PM Modi interacts with Rashtriya Bal Puraskar awardees read...- India TV Hindi
PM Modi interacts with Rashtriya Bal Puraskar awardees read details Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) से ठीक एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कोरोनोवायरस महामारी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित बच्चों के साथ सवांद किया। पुरस्कार विजेता इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) भी मौजूद थी

बच्चों से सवांद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आपको इस सफलता की खुशी में खो नहीं जाना है। जब आप यहां से जाएंगे तो लोग आपकी खूब तारीख करेंगे। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि ये तारीफ आपके कर्म के कारण है। तारीफ में भटककर यदि आप रुक गए तो ये तारीफ आपके लिए बाधा बन सकती है।

महिला एवं विकास मंत्रालय ने कहा है कि बच्चों का चुनाव पूरे देश में से किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक कला व संस्कृति के लिए सात, नवाचार के लिए नौ,शिक्षा के लिए पांच, खेल में सात और तीन को बहादुरी, एक को समाजसेवा के लिए पुरस्कार दिया गया है।

बातचीत की शुरुआत प्रधान मंत्री ने पर्वतारोही कामा कार्तिकेयन से बात करके की, जिन्होंने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान भी अपना प्रशिक्षण जारी रखा और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अपने अगले शिखर सम्मेलन के लिए काम कर रहे हैं। कार्तिकेयन ने कहा, "मैंने महामारी के दौरान उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली पर इस साल के अंत में प्रशिक्षण जारी रखा। वर्तमान में, मैं गुलमर्ग में अपनी अगली चढ़ाई के लिए प्रशिक्षण ले रहा हूं।"

मणिपुर के वेनीश कीशम ने बातचीत के दौरान कहा, "मैं पर्यावरण के आधार पर पेंटिंग बनाता हूं। पर्यावरण के संरक्षण के संदेश को फैलाने के लिए। मेरे माता-पिता का समर्थन बहुत मायने रखता है।"

कर्नाटक के राकेश कृष्ण, जिन्हें इनोवेशन के लिए पुरस्कार मिला । राकेश कृष्ण ने व्यवस्थित खेती के लिए एक बहुउद्देशीय बीज बुआई मशीन “SEEDOGRAPHER” का आविष्कार किया है। वह क्वांटम तथा आणविक भौतिकी के क्षेत्र में एक आविष्कारक बनने का इरादा रखते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने राकेश से सवांद करते हुए कहा कि आपने इतने कम उम्र में किसानों के लिए इनोवेशन करके उनकी बड़ी समस्या का समाधान निकाला है. इस पर राकेश कृष्णन ने अपने इनोवेशन के बारे मे बताया कि इससे किसान खेत से जुड़े हर काम को एक साथ तक सकता है।

अलीगढ़ से शादाब से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप महिला सशक्तिकरण के लिए खास काम कर रहे हैं, इसकी प्रेरणा आपको कहां से मिलती है. इस पर शादाब ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने पूरी दुनिया को कई होनहार दिए हैं, मैं भी चाहता हूं कि एएमयू का नाम रोशन करूं और देश के लिए कुछ काम करूं

32 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Rashtriya Bal Puraskar) के लिए इस साल 32 बच्चों का चयन किया गया था. देशभर के 32 बच्चों को आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 18 वर्ष से कम उम्र वालों के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।