नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के चार जिलों की 30 सीटों और असम में दूसरे चरण की 39 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। पश्चिम बंगाल और असम में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के 4 जिलों की 30 सीटों पर मतदाता वोट डालकर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर चुके हैं। नंदीग्राम सबसे हॉट सीट है क्योंकि यहां से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं। वहीं इस सीट पर कभी ममता के ही सेनापति रहे शुभेंदु अधिकारी उन्हें टक्कर दे रहे हैं। पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर की 9-9 सीट, बांकुड़ा की आठ और दक्षिण 24 परगना की चार सीटों पर वोटिंग हुई है।
उधर, असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 39 सीटों पर मतदान हुआ। कुल 345 उम्मीदवार इस चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 26 महिला उम्मीदवार हैं। आज की वोटिंग में असम के 5 मंत्रियों, विधान सभा के डिप्टी स्पीकर और कुछ अहम विपक्षी नेताओं के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। महागठबंधन से जुड़ी कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि एआईयूडीएफ 7 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 4 सीटों पर मैदान में है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 7.00 बजे तक असम में 74.69% और पश्चिम बंगाल में 80.43% मतदान हुआ। असम में रंगिया, नौगांव, कटलीचेरा, कमालपुर, जमुनामुख, होजाई, हावड़ाघाट, हलियाकांडी, बोकाजन और बरहामपुर में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।
जानिए पश्चिम बंगाल की 30 सीटों पर मतदान का प्रतिशत
Bankura- 82.78%
Barjora- 82.00%
Bishnupur- 82.95%
Indus- 86.57%
Katulpur- 87.21%
Onda- 71.29%
Sonamukhi- 85.09%
Taldangra- 83.20%
-----------
Paschim Midinipur- 70.27%
Chandrakona- 86.28%
Daspur- 71.20%
Debra- 83.10%
Ghatal- 76.29%
Keshpur- 82.24%
Kharagpur Sadar- 65.01%
Narayangarh- 74.00%
Pingla- 79.50%
Sabang- 81.23%
-----------------
Purbo Midinipur- 71.89%
Chandipur- 81.15%
Haldia- 80.45%
Mahisadal- 81.93%
Moyna- 81.56%
Nandakumar- 82.36%
Nandigram- 80.79%
Panskura Paschim- 81.67%
Panskura Purba- 80.94%
Tamluk- 80.23%
-----------------
South 24 Parganas- 65.83%
Gosaba- 79.85%
Kakdwip- 76.17%
Patharpratima- 75.15%
Sagar- 76.20%
शाम 6 बजे तक दूसरे चरण के चुनाव में असम में 73.03% और पश्चिम बंगाल में 80.43% मतदान हुआ है: भारत निर्वाचन आयोग
बंगाल चुनाव: दूसरे चरण की 30 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 75.94 लाख मतदाताओं में से 80.43 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
असम चुनाव: दूसरे चरण में विधानसभा की 39 सीटों पर शाम पांच बजे तक 73.45 लाख मतदाताओं में से 73.03 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
हम विकास की चर्चा करते हैं। मुझे अपने धर्म पर, संस्कृति पर गर्व है। उनसे (ममता बनर्जी) पूछना चाहिए, उधर कलमा पढ़ रही थी इधर गोत्र बता रही हैं, न माया मिला न राम: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
ममता बनर्जी ने 2 घटें तक वोटिंग रोक रखी थी। यहां ममता बनर्जी ने 10% वोटर को भगाया है। यहां शातिपूर्ण चुनाव चल रहा है। चुनाव आयोग ने इस बार नंदीग्राम में शानदार वोटिंग कराई है। इस तरह का वोट जंगलराज में पहली बार हुआ है: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, नंदीग्राम में
ममता बनर्जी पोलिंग बूथ पर जाकर बैठ गई हैं यह उनका राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है और वे नाटक कर रही हैं। उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है। ममता बनर्जी वोटर का अपमान कर रही हैं: पश्चिम बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी
चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3:10 बजे तक असम में 57.89% और पश्चिम बंगाल में 60.97% मतदान हुए हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे तक असम में 48.26% और पश्चिम बंगाल में 58.15% मतदान हो चुका है।
नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, काफिले के साथ चल रही इंडिया टीवी की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए। पथराव में इंडिया टीवी रिपोर्टर पवन नारा जख्मी।
प. बंगाल के चांदीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला। हमले में बीजेपी कार्यकर्ता गौर प्रधान गंभीर रूप से घायल। बीजेपी का आरोप-टीएमसी नेता नंटू के भाई पिंटू ने किया जानलेवा हमला
विधानसभा चुनाव- पश्चिम बंगाल में 37.42 फीसदी और असम में 27.45 फीसदी वोटिंग
विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में 20.15 फीसदी और असम में 16.30 फीसदी वोटिंग
नंदीग्राम के बेकुटिया में बीजेपी कार्यकर्ता की देर रात हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव बरामद किया।
डेबरा से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष का बड़ा आरोप, कहा- मेरे पोलिंग एजेंट को जान से मारने की धमकी दी गई। मतदाताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। मुझे भी धमकी दी जा रही है।
डेबरा से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व IPS अफसर भारती घोष ने मतदान के दौरान TMC कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। भारती घोष के मुताबिक उनके पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। और एक दूसरे पोलिंग बूथ पर वोटर्स को धमकी दी गई।
असम में दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए मतदान । कुल 345 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें से 26 महिला उम्मीदवार हैं। आज की वोटिंग में असम के 5 मंत्रियों, विधान सभा के डिप्टी स्पीकर और कुछ अहम विपक्षी नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।
पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण की वोटिंग। चार जिलों की 30 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान। सबसे ज्यादा हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम में आज वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर सीएम ममता और शुभेन्दु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है।
संपादक की पसंद