1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022 : फिरोजाबाद में जीत की हैट्रिक बनाएगी बीजेपी ? जानें, क्या है सियासी समीकरण

UP Election 2022 : फिरोजाबाद में जीत की हैट्रिक बनाएगी बीजेपी ? जानें, क्या है सियासी समीकरण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2022 03:49 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 03:49 pm IST

फिरजोबाद विधानसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर मनीष असीजा को टिकट दिया है। वे लगातार दो बार,  2012 और 2017 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। 

BJP FLAG- India TV Hindi
BJP FLAG Image Source : PTI

Highlights

  • बीजेपी ने एक बार फिर मनीष असीजा को टिकट दिया है
  • 2012 और 2017 में इस सीट पर बीजेपी को मिली है जीत

Firozabad Assembly Seat :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद की सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना है। इस सीट पर भी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। कभी समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने इस सीट पर पिछले दो चुनाव से बीजेपी जीतती रही है। इस बार बीजेपी के लिए हैट्रिक बनाने का मौका है वहीं समाजवादी पार्टी अपने खोए हुए गढ़ पर फिर से कब्जा करने की कोशिश करेगी। 

फिरजोबाद विधानसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर मनीष असीजा को टिकट दिया है। वे लगातार दो बार,  2012 और 2017 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनके लिए हैट्रिक का चांस है। समाजवादी पार्टी ने शैफुर्रहमान को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बीएसपी के टिकट पर शाजिया हसन मैदान में हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में मनीष असीजा को कुल 102654 वोट  मिले थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अजीम भाई को हराया था। अजीम भाई को 60927 वोट मिले थे। बीएसपी के खालिद नासिर तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें कुल 51387 वोट मिले थे। वहीं एआईएमआईएम के उम्मीदवार को करीब साढ़े ग्यारह हजार मतों से संतोष करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024