Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: मुरादनगर में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम

UP Election 2022: मुरादनगर में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार BJP ने लहराया था परचम

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 06, 2022 08:11 pm IST, Updated : Feb 06, 2022 08:11 pm IST

मुरादनगर विधानसभा सीट को लेकर 2022 के चुनाव की बात करें तो इस बार भी यहां भाजपा ने अजीत पाल त्यागी को, सपा-RLD गठबंधन ने सूरेंद्र कुमार मुन्नी और बसपा ने हाजी अयूब ईदरीसी को उम्मीदवार बनाया है। 

BJP, Ghaziabad Muradnagar Assembly Seat 2022, UP Election 2022- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO BJP 

Highlights

  • मुरादनगर विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को होना है मतदान
  • मुरादनगर में मुस्लिम वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं

Ghaziabad Muradnagar Assembly Seat 2022: मुरादनगर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आती है। मुरादनगर विधानसभा सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को होगी। मुरादनगर की राजनीति तीन दशकों से राजपाल त्यागी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है। 2017 में मुरादनगर विधानसभा सीट पर कुल 253532 यानी 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने बहुजन समाज पार्टी के सूधन कुमार को 89000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया था। 

मुरादनगर विधानसभा सीट को लेकर 2022 के चुनाव की बात करें तो इस बार भी यहां भाजपा ने अजीत पाल त्यागी को, सपा-RLD गठबंधन ने सूरेंद्र कुमार मुन्नी और बसपा ने हाजी अयूब ईदरीसी को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, गाजियाबाद में 5 विधानसभा सीटें हैं- मुरादनगर, लोनी, साहिबाबाद, मोदीनगर और गाजियाबाद आती हैं। गाजियाबाद में हिंदू वोटरों की तादाद ज्यादा है, जबकि मुरादनगर में मुस्लिम वोटर भी निर्णायक भूमिका में है। 

मुरादनगर विधानसभा सीट को लेकर 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के विजयी प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को 140759 (55.75 प्रतिशत) वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे बसपा के सूधन कुमार को 51147 (20.26 प्रतिशत) वोट मिले थे। कांग्रेस के सुरेंदर प्रकाश कुल 49989 (19.80 प्रतिशत) वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। आरएलडी के अजय पाल सिंह 6648 वोट के साथ चौथे नबर पर रहे। वहीं 1053 लोगों ने नोटा (None of the Above) का बटन दबाया था।  

मुरादनगर विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां की करीब 70 फीसदी आबादी हिंदू है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 25 फीसदी के बराबर है। दलित और मुस्लिम वोटर्स निर्णायक भूमिका में रहे हैं। ब्राह्मण, वैश्य, गुर्जर, ठाकुर, पंजाबी और यादव वोटर भी हैं। कॉटन के कपड़ों के काम और आयुध कारखाना मुरादनगर की पहचान है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement