1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' को थिएटर्स के बजाए OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर किया जाएगा रिलीज

तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' को थिएटर्स के बजाए OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर किया जाएगा रिलीज

 Published : Dec 13, 2021 08:03 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 08:03 pm IST

तापसी पन्नू ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म 'लूप लपेटा' का टीजर शेयर किया है।

Taapsee Pannu- India TV Hindi
 तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' को थिएटर्स के बजाए OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर किया जाएगा रिलीज Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE PANNU

Highlights

  • फिल्म लूप-लपेटा आकाश भाटिया के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है।
  • इस फिल्म में तापसी के अपोजिट ताहिर राज भसीन नजर आने वाले हैं।

तापसी पन्नू-स्टारर 'लूप लपेटा' के निर्माताओं ने फिल्म को सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बनाया है। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बारे में अपडेट को साझा करते हुए, तापसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया फीचर और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, आकाश भाटिया की तरफ से डायरेक्ट की गई फिल्म लूप-लपेटा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।"

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित, 'लूप लपेटा' टॉम टाइक्वेर की प्रसिद्ध फिल्म 'रन लोला रन' का हिंदी रीमेक है और आकाश भाटिया के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए आकाश ने कहा, "हमने इसे जो आकार दिया है, उसे दुनिया के सामने जाहिर करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह कॉमेडी की अलग शैलियों और विधाओं में सफर तय करने वाली कहानी है। रोमांस के साथ-साथ थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म एक रोलरकोस्टर राइड के तौर पर दर्शकों में अपनी जगह बनाएगी। मेरा दृष्टिकोण हमारी कहानी और पात्रों के भावनात्मकता को मजबूती दिखाना है। एक पावरहाउस कलाकारों और शानदार क्रू मेंबर्स के साथ हमने इस फिल्म को तैयार किया मुझे खुशी है कि नेटफ्लिक्स वह मंच है जिस पर पूरी दुनिया 'लूप लपेटा' रू-ब-रू होने वाली है।"

'लूप लपेटा' में ताहिर राज भसीन भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन