Post Office vs HDFC Bank vs SBI: ₹5 लाख की FD 5 साल के लिए कराने पर कहां मिलेगा सबसे अच्छा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन
Post Office vs HDFC Bank vs SBI: ₹5 लाख की FD 5 साल के लिए कराने पर कहां मिलेगा सबसे अच्छा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन
फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है जिसे आमतौर पर बैंक या वित्तीय संस्थानों द्वारा ऑफर किया जाता है। इसमें आप एक निश्चित राशि को निर्धारित समय के लिए जमा करते हैं और उस पर आपको एक पूर्व-निर्धारित ब्याज दर मिलती है। तय अवधि पूरी होने पर आप मूलधन + ब्याज दोनों वापस ले सकते हैं। अब अगर Post Office, HDFC B
Published : Sep 11, 2025 04:10 pm IST, Updated : Sep 11, 2025 04:10 pm IST
1/6Image Source : Freepik
फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है जिसे आमतौर पर बैंक या वित्तीय संस्थानों द्वारा ऑफर किया जाता है। इसमें आप एक निश्चित राशि को निर्धारित समय के लिए जमा करते हैं और उस पर आपको एक पूर्व-निर्धारित ब्याज दर मिलती है। तय अवधि पूरी होने पर आप मूलधन + ब्याज दोनों वापस ले सकते हैं। अब अगर Post Office, HDFC Bank और SBI की एफडी में 5 लाख रुपये निवेश के लिए किसी एक को चुनना हो तो इसके लिए इसके लिए हमें रिटर्न यानी ब्याज दर को समझना होगा।
2/6Image Source : PTI
पोस्ट ऑफिस में एफडी की जगह टाइम डिपोजिट स्कीम है जो 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश विकल्प उपलब्ध कराता है। 5 साल के लिए टाइम डिपोजिट यानी पोस्ट ऑफिस में 5 साल की एफडी पर फिलहाल 7.5 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर आप पोस्ट ऑफिस के 5 साल वाले टाइम डिपोजिट स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको ₹2,24,974 का रिटर्न मिलेगा।
3/6Image Source : image posted on X by @HDFC_Bank
एचडीएफसी बैंक में 4 वर्ष 7 महीने 1 दिन < = 5 वर्ष की अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहक को 6.40% और सीनियर सिटीजवन को 6.90 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर 6.90% के आधार पर भी 5 साल के लिए इस बैंक में 5 लाख रुपये की एफडी करें तो कैकुलेशन के मुताबिक, आखिर में ₹2,03,919 रिटर्न मिलेगा।
4/6Image Source : INDIA TV
एसबीआई में अगर आप 5 वर्ष और 10 वर्ष तक के लिए एफडी कराते हैं तो सामान्य ग्राहक को 6.05% और सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अब ऐसे में अगर 7.05 प्रतिशत की ब्याज दर पर भी एसबीआई में 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आखिर में आपको ₹2,09,129 रिटर्न के तौर पर मिलता है।
5/6Image Source : Freepik
निष्कर्ष यह निकला कि तीनों संस्थानों में पोस्ट ऑफिस में यह एफडी कराने पर ज्यादा फायदा मिलेगा। वह भी गारंटीड। साथ ही यहां आपकी जमा राशि ज्यादा सुरक्षित भी है, क्योंकि यह भारत सरकार की स्कीम है।
6/6Image Source : CANVA
Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।