हार्ट अटैक आने पर क्या सीधे हाथ में भी दर्द होता है?
हार्ट अटैक आने पर क्या सीधे हाथ में भी दर्द होता है?
Heart Attack Pain: अक्सर लोग मानते हैं कि हार्ट अटैक होने पर सिर्फ बाएं हाथ में दर्द होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। डॉक्टर ने बताया दिल का दौरा पड़ने पर कहां-कहां दर्द होती है।
Published : Nov 07, 2025 04:12 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 04:12 pm IST
1/5Image Source : Freepik
लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक का दर्द सिर्फ बाएं हाथ में होता है। लेकिन डॉक्टर बिनय कुमार (कार्डियोलॉजिस्ट, फरीदाबाद) ने बताया असल में हार्ट अटैक के दौरान दर्द किसी एक दिशा में सीमित नहीं रहता। यह बाएं हाथ, दाएं हाथ, गर्दन, जबड़े, पीठ या यहां तक कि पेट के ऊपरी हिस्से में भी महसूस हो सकता है।
2/5Image Source : Freepik
हार्ट अटैक का दर्द अलग अलग व्यक्ति में अलग जगह पर हो सकता है। दिल से आने वाले दर्द के संकेत नसों के जरिए मस्तिष्क तक पहुंचते हैं। ये नसें शरीर के दूसरे हिस्सों, जैसे दोनों हाथों और गर्दन से भी जुड़ी होती हैं। इसलिए दिमाग कई बार इस दर्द को सीधे हाथ या कंधे में महसूस करवाता है इसे रैफर्ड 'Referred Pain' कहा जाता है।
3/5Image Source : Freepik
हार्ट अटैक आने पर सीने में दबाव या भारीपन का अहसास होता है। कई बार दोनों हाथों, खासकर बाएं या दाएं हाथ में दर्द या झुनझुनी महसूस होती है। सांस फूलना या घबराहट महसूस हो सकती है। ठंडा पसीना या उल्टी जैसा महसूस होना, जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द होने जैसे लक्षण महसूस होते हैं।
4/5Image Source : Freepik
ऐसे लक्षण दिखें तो समय न गंवाएं और तुरंत नजदीकी अस्पताल या कार्डियक सेंटर पहुंचें। घर पर दर्द की दवा या गैस की दवा लेकर इंतजार न करें। हार्ट अटैक के शुरुआती गोल्डन ऑवर में इलाज मिलने पर जीवन बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
5/5Image Source : Freepik
मतलब साफ है कि हार्ट अटैक में दर्द सिर्फ बाएं हाथ में ही नहीं, बल्कि सीधे यानि दाएं हाथ में भी दर्द हो सकता है। इसलिए किसी भी हाथ, सीने या जबड़े के अचानक शुरू हो तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह हार्ट अटैक की चेतावनी का लक्षण हो सकता है।