Published : Apr 25, 2025 08:30 pm IST, Updated : Apr 25, 2025 08:30 pm IST
1/5Image Source : Freepik
गर्मी का बढ़ता प्रकोप न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप अपनी त्वचा को हीटवेव से प्रोटेक्ट करना चाहते हैं, तो आपको इस कूलिंग फेस मास्क को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
फेस मास्क बनाने के लिए आपको हाफ कप दही और एक-चौथाई कप फ्रेश पुदीने की पत्तियों की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरे में दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में पुदीने की पत्तियों को पीसकर डाल दीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है।
3/5Image Source : Freepik
आप इस पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 10 से 15 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाकर रखना है।
4/5Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। पुदीना आपकी त्वचा को कूलिंग इफेक्ट देने में कारगर साबित हो सकता है। वहीं, दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन को एक्सफोलिएट कर चेहरे की रंगत को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
कुल मिलाकर दही और पुदीना मिलकर आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। गर्मियों में इस फेस मास्क को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।