1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. सुबह की शुरुआत तय करती है पूरा दिन, उठते ही न करें ये 4 काम, दिन तो जाएगा खराब जीवन पर भी पड़ेगा बुरा असर

सुबह की शुरुआत तय करती है पूरा दिन, उठते ही न करें ये 4 काम, दिन तो जाएगा खराब जीवन पर भी पड़ेगा बुरा असर

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
Published : Jan 24, 2026 07:37 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 07:37 pm IST
ज्योतिष शास्त्र में दिन की शुरुआत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि सुबह उठते ही व्यक्ति जो पहला कर्म करता है, उसका असर सिर्फ उस दिन पर ही नहीं बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और ग्रहों की दशा पर भी पड़ता है। सुबह की शुरुआत सही तरीके से हो तो दिन सकारात्मक रहता है और कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं गलत आदतों के साथ दिन शुरू करने से तनाव, आर्थिक परेशानियां और नकारात्मक घटनाएं सामने आ सकती हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें सुबह उठते ही नहीं करना चाहिए।
1/6 Image Source : Pexels

सुबह का समय सबसे पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरा माना जाता है। अगर व्यक्ति नींद से उठते ही चिंता, क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मक सोच में डूब जाता है, तो इसका प्रभाव पूरे दिन पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार इससे मानसिक अशांति बढ़ती है और कार्यों में बार-बार रुकावट आती है। ऐसे लोग चाहकर भी दिनभर सही फैसले नहीं ले पाते। शास्त्रों में सलाह दी गई है कि सुबह उठते ही ईश्वर का स्मरण करें और मन में सकारात्मक संकल्प लें।
2/6 Image Source : Freepik

शास्त्रों में सूर्योदय के बाद सोते रहना अशुभ और दरिद्रता का कारण माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव और माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, स्वास्थ्य और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना गया है। देर तक सोने वाले लोगों के जीवन में आलस्य, अवसरों की कमी और आर्थिक परेशानियां देखने को मिलती हैं। यही वजह है कि धर्म और आयुर्वेद दोनों में ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह दी जाती है।
3/6 Image Source : Freepik

सुबह उठते ही किसी से झगड़ा करना, ऊंची आवाज में बोलना या अपशब्द कहना बेहद अशुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और राहु-केतु जैसे ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। इसका असर पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान के रूप में दिखाई देता है। सुबह का समय शांति और संयम के लिए माना गया है।
4/6 Image Source : Pexels

कई लोगों की आदत होती है कि वे उठते ही जमीन पर जोर से पैर पटक देते हैं। शास्त्रों में धरती को माता का स्थान दिया गया है। सुबह उठते ही ऐसा करना पृथ्वी माता का अपमान माना जाता है। मान्यता है कि इससे दुर्भाग्य बढ़ता है और जीवन के कई क्षेत्रों में नकारात्मकता आने लगती है।
5/6 Image Source : Pexels

सही शुरुआत के लिए क्या करें?: सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखकर दर्शन करें। इसके बाद पृथ्वी माता को प्रणाम करें। ईश्वर या अपने इष्ट देव का स्मरण करें और शांत मन से दिन की शुरुआत करें। सकारात्मक सोच और कृतज्ञता के साथ उठना जीवन में सुख, शांति और सफलता का मार्ग खोलता है।
6/6 Image Source : Unsplash

Advertisement