1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैसे पाएं फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा? जानिए इसके लक्षण और घरेलू नूस्खे

कैसे पाएं फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा? जानिए इसके लक्षण और घरेलू नूस्खे

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 21, 2022 02:42 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 02:42 pm IST

अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो धीरे-धीरे लिवर फेल भी हो सकता है।

Fatty liver- India TV Hindi
Fatty liver Image Source : FREEPIK

Highlights

  • फैटी लिवर को 'हेपेटिक स्टीटोसिस' के नाम से भी जाना जाता है।
  • जब लिवर में अधिक चर्बी जमा हो जाता है, तो फैटी लिवर की समस्या शुरू हो जाती है।

लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंगों में से एक होता है। अगर यह थोड़ा भी खराब हो जाए तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। यदि समय रहते लिवर की बीमारी पर ध्यान ना दिया जाए तो यह आगे चलकर एक गंभीर समस्या भी बन सकती है। इन्हीं बीमारी में से एक फैटी लिवर होता है जिसे 'हेपेटिक स्टीटोसिस' के नाम से भी जाना जाता है। मतलब जब लिवर में अधिक चर्बी जमा हो जाता है, तो फैटी लिवर की समस्या शुरू हो जाती है। 

मोटापे की वजह से फैटी लिवर की समस्या अधिक देखने को मिलती है। हालांकि, यह समस्या उनलोगों को भी हो सकता है जो ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल आदि से पीड़ित है। जब लिवर में फैट जमा हो जाता है तो लीवर को सही तरह से काम करने में परेशानी होने लगती है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो लिवर सिरोसिस के होने का भी खतरा बढ़ जाता है और धीरे-धीरे लिवर फेल भी हो सकता है। अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। 

फैटी लिवर के लक्षण

  • कमजोरी और थकान महसूस होना
  • भूख न लगना
  • आंखें और त्वचा में पीलापन आना
  • वजन कम होना
  • पेट में दर्द रहना
  • पेट में दायीं तरफ सूजन होना

लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल, नहीं होगी कोई परेशानी

फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

लहसुन

Garlic
Image Source : FREEPIK Garlic

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और सेलेनियम जैसे गुण मौजूद होते हैं जो लिवर में मौजूद डिटॉक्स एंजाइम को एक्टिव करता है। इसके अलावे ये लिवर की सफाई करता है साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए अपनी डाइट में लहसुन को जरूर को शामिल करें। इसके लिए आप रोजाना 800 मिलीग्राम लहसुन पाउडर का सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी। 

एलोवेरा 

एलोवेरा जेल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं जोकि शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। ये लिवर को स्वस्थ रखता है। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर आप चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। 

हल्दी 

haldi
Image Source : FREEPIK haldi

हल्‍दी को अपनी डाइट में शामिल कर फैटी लिवर के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है। इसके लिए पहले आप एक गिलास पानी को उबाल लें। उसके बाद इसमें एक चुटकी भर हल्‍दी डाल दें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इसको रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसके अलावा आप रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध का भी सेवन कर सकते हैं। 

आंखों की रोशनी बढ़ा देगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, इस तरह करें इस्तेमाल

सेब का सिरका

सेब का सिरका लिवर से विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है साथ ही लिवर को स्‍वस्‍थ बनाता है। इसके लिए आप एक कप गुनगुने पानी में एक चम्‍मच सेब का सिरका डालकर इसे रोज सुबह पिएं।

दालचीनी

फैटी लीवर के लिए दालचीनी सबसे असरदार माना जाता है। इसको अपनी डाइट में शामिल कर आप फैटी लीवर की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दालचीनी की दो से तीन स्टिक डालकर पानी को उबाल लें। उसके बाद इस पानी को छानकर रोजाना सुबह पिएं। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिल सकता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।