1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम के नगांव में बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत

असम के नगांव में बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2021 09:28 pm IST,  Updated : May 13, 2021 09:28 pm IST

असम के नगांव जिले में जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गयी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया। 

18 elephants killed in lightning strikes in Assam's Nagaon- India TV Hindi
असम के नगांव जिले में जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गयी। Image Source : ANI

गुवाहाटी: असम के नगांव जिले में जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गयी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अमित सहाय ने बताया कि कठियाटोली रेंज के कुंडोली वन क्षेत्र में पहाड़ी पर बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से यह घटना हुई। 

उन्होंने बताया, ‘‘यह सुदूरवर्ती क्षेत्र है और हमारी टीम बृहस्पतिवार दोपहर वहां पहुंच पायी। दो झुंड में हाथियों के शव मिले। इनमें से 14 हाथियों के शव पहाड़ी के ऊपर मिले जबकि चार शव पहाड़ी के निचले भाग में मिले।’’

सहाय ने बताया कि आरंभिक जांच में पता चला है कि बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने से हाथियों की मौत हुई लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारण पता चलेगा। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आकाशीय बिजली की वजह से हाथियों की मौत हुई। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत