1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: कोयंबटूर शहर में बीजेपी नेता की कार पर पेट्रोल बम से हमला, मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद

तमिलनाडु: कोयंबटूर शहर में बीजेपी नेता की कार पर पेट्रोल बम से हमला, मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2018 11:33 am IST,  Updated : Mar 21, 2018 11:33 am IST

इससे पहले तमिलनाडु में बीजेपी कार्यालय भी हमला हो चुका है।

हमले के बाद कार की...- India TV Hindi
हमले के बाद कार की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

कोयंबटूर:  तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के बीजेपी जिलासचिव की कार पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सूचना सामने आई है। इससे पहले कोयंबटूर के चिथापुडुर में भाजपा कार्यालय पर भी हाल के दिनों में हमला होने का मामला सामने आ चुका है। बीजेपी जिलासचिव की कार पर हुए हमले में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। फिलहाल किसी को गिफ्तार नहीं किया गया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर ही पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल ये सारा मामला नार्थ ईस्ट में बीजेपी की जीत के बाद शुरू हुए विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। त्रिपुरा के नतीजे आने के बाद ही राज्य में लगी लेनिन की एक मूर्ती को गिरा दिया गया था। मुर्ती गिराने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा जिसके बाद देश के कई हिस्सों से मूर्ती गिराने या मूर्तियों पर स्याही डालने के मामले सामने आने लगे। तमिलनाडू में एक बीजीपे नेता के फेसुबक पोस्ट पर पेरियार के मूर्ती गिराने की बात करने के अगले दिन पेरियार की मूर्ती के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिसके बाद राज्य में बीजेपी कार्यालय को निशाना बनाया गया था और इसके बाद अब ये हमला हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत