1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली: पुलिस ने एन्‍काउंटर के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, सीआर पार्क में की थी महिला पत्रकार से लूट

दिल्‍ली: पुलिस ने एन्‍काउंटर के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, सीआर पार्क में की थी महिला पत्रकार से लूट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 07:56 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 07:56 am IST

दिल्ली में पुलिस की मुस्तैदी के चलते दो और बदमाश आज स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गए। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आज हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Arrested- India TV Hindi
Arrested

दिल्‍ली में पुलिस की मुस्‍तैदी के चलते दो और बदमाश आज स्‍पेशल सेल के हत्‍थे चढ़ गए। दिल्‍ली के निजामुद्दीन इलाके में आज हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के नाम अनिल और अनुज बताए जा रहे हैं। 

बता दें कि इन दोनों बदमाशों ने पिछले दिनों दिल्‍ली के सीआर पार्क इलाके में एएनआई की महिला पत्रकार जॉयमाला बागची से लूट और मारपीट की थी। इसके बाद से दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल इन दोनों की तलाश कर रही थी। आज जब इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाया तो इन्‍होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पर काबू पाते हुए इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत