1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 15 जून दिनभर की बड़ी खबरें

15 जून दिनभर की बड़ी खबरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 07:58 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 07:59 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

Image- India TV Hindi
Image

राष्ट्रीय खबरें

नई एविएशन पॉलिसी मंजूर, यात्रियों को होंगे ये फायदे

लंबे इंतज़ार के बाद नई नागरिक उड्डयन नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है, जिसके तहत न सिर्फ एयरलाइन कंपनियों के लिए विदेशी उड़ान भरने के नियम सरल किए जाएंगे, बल्कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहद मजबूत बनाने के साथ-साथ ज़्यादा लोगों को हवाई यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। आगे पढ़ें

इशरत जहां केस की जानकारी देने से पहले गृह मंत्रालय ने मांगा भारतीय होने का सबूत
एक असामान्य घटना में गृह मंत्रालय ने इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ मामले से जुड़ी गुमशुदा फाइल से संबंधित मामले को देखने वाली एक सदस्यीय समिति का ब्यौरा जाहिर करने से पहले एक आरटीआई याचिकाकर्ता से यह साबित करने को कहा है कि वह भारतीय है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बी के प्रसाद जांच समिति की अध्यक्षता कर रहे हैं। आगे पढ़ें

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोप पत्र दाखिल, ये हैं आरोपी
प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिया क्रिस्टियन मिशेल जेम्स और दो अन्य के खिलाफ एक ताजा चार्जशीट दाखिल किया है। इससे पहले 9 जून को मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई गुजरात कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर चुकी है। यह एसआईटी इस बात की जांच करेगा कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के लिए किन-किन लोगों को रिश्वत दी गई है। आगे पढ़ें

कैराना मामले पर खुद PM मोदी की नजर, 3 मंत्रियों ने किया दौरा
कैराना की घटना को लेकर भाजपा का जांच दल पार्टी के नेता विधानमण्डल दल सुरेश खन्ना के नेतृत्व में आज वहां का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने कहा था कि कैराना में बहुसंख्यक समुदाय के कथित पलायन के मामले पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर रख रहे हैं और केंद्र की ओर से 3 मंत्रियों का दल दौरा करेगा और वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा। आगे पढ़ें

चारधाम यात्री सावधान, उत्तराखंड में 'तबाही' का अलर्ट जारी
उत्तराखंड के कई इलाकों में बुधवार सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी देहरादून सहित कई क्षेत्रों में तड़के से रुक-रुककर बारिश जारी रही। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। बुधवार की सुबह से अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

हिलेरी ने अंतिम प्राइमरी चुनाव जीता, ट्रंप के खिलाफ चुनावी मुकाबले के लिए तैयार
हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की अपनी मुहिम अंतिम प्राइमरी में आज मिली जीत के साथ समाप्त की। उन्होंने पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स को अमेरिका की राजधानी में हराकर रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के साथ नवंबर में होनी वाली कड़ी टक्कर का मंच तैयार कर दिया।

ऑरलैंडो में गोलीबारी करने वाले से ज्यादा ओबामा मुझ पर नाराज: ट्रंप
मुस्लिम विरोधी बयानों के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जिसके कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए ओबामा को ऐसा घटिया राष्ट्रपति बताया जो उनके अनुसार ओरलैंडो में गोलीबारी करने वाले से ज्यादा रिपब्लिकन उम्मीदवार से नाराज हैं। आगे पढ़ें

समलैंगिकता का विरोध करने वाले मुस्लिम धर्मगुरू ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया
समलैंगिकों के लिए मौत को 'करुणामय सजा' मानने वाले एक मुस्लिम धर्मगुरु का ऑस्ट्रेलिया का वीजा रद्द कर दिया गया है। उन्होंने देश छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री पीटर डटन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने धर्मगुरु सेकलेश्फर का वीजा रद्द करने का फैसला किया है, जिन्हें 2013 में अमेरिका में उनके उस बयान के लिए जाना जाता है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें

एक घंटे के सफर का किराया 2500 रुपए, फ्लाइट कैंसिल होने पर कंपनी को देना होगा 400% जुर्माना
हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नई एविएशन पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है। नई पॉलिसी आने से 1 घंटे के सफर के लिए 2500 रुपए अधिकतम किराया देना होगा, जबकि 30 मिनट के लिए 1200 रुपए देने होंगे। पॉलिसी को मंजूरी मिलने से हवाई यात्रियों को फायदा होगा और उनके हितों की अधिक रक्षा हो सकेगी। आगे पढ़ें

सरकार ने दी SBI में पांच सहयोगी बैंकों के विलय को मंजूरी, 20 फीसदी तक उछले शेयर
बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एसबीआई में उसके 5 सहयोगी बैंकों के विलय को मंजूरी मिल गई। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सहयोगी बैंकोंं के शेयर में 20 फीसदी तक की उछाल देखने को मिली। एसबीआई में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के विलय का रास्ता साफ हो गया है। आगे पढ़ें

कोत देआइवरी ने कोको प्रसंस्करण में भारत के निवेश की मांग की
कोत देआइवरी ने भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए आज भारत के निजी क्षेत्र से खासतौर पर कोको प्रोसेसिंग में निवेश की मांग की। कोत देआइवरी के राष्ट्रपति आलासान वातारा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ वार्ता के दौरान भारत के निजी क्षेत्र के निवेश में रूचि जाहिर की। अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा पर गए प्रणब पश्चिम अफ्रीका के इस देश में दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं।

एंटरटेनमेंट की खबरें

'Udta Punjab' विवाद सुप्रिम कोर्ट पहुंचा, पंजाब के NGO ने दी चुनौती
फिल्म 'उड़ता पंजाब' की रिलीज़ से पहले हर दिन हो रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब के NGO ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' पर मुंबई हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रिम कोर्ट में चुनौती दी है। ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस नामक NGO ने मुंबई हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रिम कोर्ट में चुनौती दी है। आगे पढ़ें

ऐश्वर्या से अनबन की खबरों पर भड़के अभिषेक
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिश्तों को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इनके बीच कोई ऐसी बात हुई जिसकी वजह से दोनों में अनबन चल रही है। लेकिन हाल ही में अभिषेक ने इन सभी अफवाहों का खंडन किया है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें

हरारे वनडे: टीम इंडिया ने तीसरे मैच में भी ज़िम्बाब्वे को दी बड़ी शिकस्त
टीम इंडिया ने बुधवार को यहां वनडे सिरीज़ के तीसरे और आख़िरी मैच में मेज़बान ज़िम्बाब्वे को दस विकेट से हरा दिया। इंडिया ने 125 रन का 21.5 ओवर में प्राप्त कर लिया। वनडे में पहली बार भारत के लिए खेल रहे फ़ैज़ फ़ज़ल ने शानदार नाबाद 55 रन बनाए जबकि लोकेश राहुल ने 63 रन बनाए। आगे पढ़ें

350 शिकार करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने धोनी
भारत की सीमित ओवर की क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बुधवार को एकदिवसीय क्रिकेट में विकेट के पीछे 350 शिकार करने वाले भारत के पहले और विश्व के चौथे विकेटकीपर बन गए। भारत-जिम्बाब्वे के बीच चल रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रंखला के तीसरे मैच के 33वें ओवर में धोनी ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एल्टन चिग्मबुरा का कैच पकड़कर यह मुकाम हासिल किया। आगे पढ़ें

भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया
थिमैया चदंदा के अंतिम समय पर किए गए गोल की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को ली वेली हॉकी सेन्टर पर खेले गए मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। थिमैया के अलावा कप्तान एस.वी सुनिल ने भी भारत के लिए गोल किया। वहीं, दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल किम जुहुन ने किया। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत