1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड, 3-5 जनवरी को आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश के आसार

उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड, 3-5 जनवरी को आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश के आसार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 06:22 pm IST

कड़कड़ाती ठंड के बीच देश में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर है। वहीं इन तैयारियां के बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जहां इस वक्त न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है। 

Intense cold wave sweeps North India, IMD predicts rain, thunderstorm and hailstorm- India TV Hindi
IMD ने उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: कड़कड़ाती ठंड के बीच देश में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर है। वहीं इन तैयारियां के बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जहां इस वक्त न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान लगाया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है। नए साल के जश्न में बाहर निकलने वाले लोगों को इस बात की खास सावधानी बरतनी होगी कि 1 जनवरी तक उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के बीच दृश्यता 50 मीटर तक ही होगी।

ये भी पढ़े: सरकार से वार्ता के एक दिन बाद हिंसक हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आमतौर पर मौसम विभाग उस वक्त शीतलहर की घोषणा करता है, जब मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम बना रहता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। दिल्ली में 3.1 डिग्री सेल्सियस के साथ लोधी रोड इलाका सबसे ठंड रहा, जबकि हिसार में यहीं स्थिति हरियाणा की है।

ये भी पढ़े: लिव-इन रिलेशनशिप पर आया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा

आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, "3 से 5 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज या ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी।" पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के ईस्टर के प्रभाव के चलते भारी बारिश होगी। 3 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है।

ये भी पढ़े: जिराफ ने की ऐसी हरकत कि सोशल मीडिया पर छाया वीडियो, आप भी हो जाएंगे हंस-हंसकर लोट-पोट

वहीं दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गयी और न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तीसरे दिन शहर में शीतलहर चल रही है। शहर के मौसम की सूचना देने वाली सफदरजंग वेधशाला में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ठंड की स्थिति’ बने रहने के आसार हैं क्योंकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत