1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्भया के दोषी की फांसी रोकने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी क्यूरेटिव पिटिशन

निर्भया के दोषी की फांसी रोकने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी क्यूरेटिव पिटिशन

 Reported By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : Jan 30, 2020 01:59 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 02:00 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी अक्षय कुमार की क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर दिया है, अक्षय ने फांसी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल की हुई थी।

Nirbhaya case convict Akshay Singh curative petition rejected by Supreme Court- India TV Hindi
Nirbhaya case convict Akshay Singh curative petition rejected by Supreme Court Image Source : PTI

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी अक्षय कुमार की क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर दिया है, अक्षय ने फांसी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल की हुई थी। गुरुवार को 5 जजों की ने अक्षय की क्यूरेटिव पिटिशन पर सुनवाई की और सुनवाई के बाद उसकी याचिका को खारिज किया है। अक्षय से पहले मुकेश और विनय की क्यूरेटिव याचिका भी खारिज हो चुकी है। कोर्ट ने जिस आधार पर मुकेश और विनय की क्यूरेटिव याचिका खारिज की थी उसी आधार पर अक्षय की याचिका को खारिज किया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करने के आदेश में कहा है कि क्यूरेटिव पिटिशन याचिका और सबूतों को देखने के बाद फैसला किया गया है कि क्यूरेटिव पिटिशन को खारिज किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इसके अलावा दोषियों की मौखिक सुनवाई की याचिका को भी खारिज कर दिया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत