1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर-पूर्वी भारत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता

उत्तर-पूर्वी भारत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता

 Written By: Bhasha
 Published : May 25, 2020 09:00 pm IST,  Updated : May 25, 2020 11:40 pm IST

उत्तर पूर्वी भारत के राज्य मणिपुर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप मणिपुर के चुराचांदपुर में आया, जिसकी तीव्रता 5.5 रही।

उत्तर-पूर्वी भारत में भूकंप के झटके, धरती के 40 किमी अंदर था केंद्र- India TV Hindi
उत्तर-पूर्वी भारत में भूकंप के झटके, धरती के 40 किमी अंदर था केंद्र Image Source : AP

चुराचांदपुर (मणिपुर): उत्तर पूर्वी भारत के राज्य मणिपुर में सोमवार रात को एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। भूकंप के दोनों झटके 13 मिनट के अंदर लगे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई, जिसका केंद्र रात आठ बजकर 12 मिनट पर मोइरांग शहर से 13 किलोमीटर दूर विष्णुपुर जिले में था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसके बाद दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.6 थी जो इसी शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम दूर स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी जानमाल की क्षति की फिलहाल सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत