1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दम-दम पार्क में आग, 1 की मौत और 150 झुग्गियां खाक

दम-दम पार्क में आग, 1 की मौत और 150 झुग्गियां खाक

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2015 07:11 am IST,  Updated : Dec 27, 2015 07:11 am IST

दमदम पार्क इलाके के हरीचंद पाली की झुग्गियों में आज शाम भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 150 झुग्गियां जल गयीं।

dum dum fire- India TV Hindi
dum dum fire

कोलकाता: यहां के दमदम पार्क इलाके के हरीचंद पाली की झुग्गियों में आज शाम भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 150 झुग्गियां जल गयीं। बिधानगर पुलिस आयुक्तालय की एसीपी शिवानी तिवारी ने कहा कि आग लगने की वजह से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आग से करीब 150 झुग्गियां खाक हो गई हैं। हमने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दमकल विभाग के कर्मी काम कर रहे हैं। आग पर अब काबू पर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बगुईहाटी थाना क्षेत्र में स्थित एक झुग्गी-बस्ती में शाम करीब पौने सात बजे आग लग गयी। बताया जाता है कि उसके बाद करीब 10 घरेलू गैस सिलेंडर फटने से इसने भीषण रूप ले लिया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि 12 दमकल गडि़यों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं है। अधिकारी ने कहा, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं है, लेकिन आग नियंत्रण में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत