1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक भी मौका नहीं देंगे', आतंकियों और उनके आकाओं को पीएम मोदी की सख्त चेतावनी

'हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक भी मौका नहीं देंगे', आतंकियों और उनके आकाओं को पीएम मोदी की सख्त चेतावनी

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 13, 2025 04:33 pm IST,  Updated : May 14, 2025 06:27 am IST

पीएम मोदी ने कहा कि जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में कोई ऐसा ठिकाना नहीं है जहां बैठकर आतंकी चैन की सांस ले सके।

pm modi- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

आदमपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर एयरफोर्स के जवानों को संबोधित करते हुए  आतंकियों और उनके आकाओं को सख्त चेतवानी दी। उन्होंने कहा कि हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका भी नहीं देंगे। प्रधानमंत्री आज आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे जहां उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की।

पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी

पीएम मोदी ने कहा कि जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में कोई ऐसा ठिकाना नहीं है जहां बैठकर आतंकी चैन की सांस ले सके।हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका भी नहीं देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन और मिसाइलों के बारे में सोचकर पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी।

20 से 25 मिनट के अंदर तबाही मचा दी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी एयरफोर्स ने पाकिस्तान में इतना डीप जाकर आतंकी अड्डों को टारगेट किया और 20 से 25 मिनट के अंदर तबाही मचा दी। उन्होंने कहा कि टारगेट को हिट करना ये सिर्फ मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस प्रोफेशनल फोर्स ही कर सकती है। भारतीय सेना की जबरदस्त प्रहार से दुश्मन हक्का-बक्का रह गया, उसे पता ही नहीं चला कि कब उसका सीन छलनी हो गया। पीएम मोदी ने कहा हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के अंदर टेरर हेडक्वॉर्टर को हिट करने का था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने यात्री विमानों को आगे करने की साजिश रची.. लेकिन हमारी एयफोर्स ने बहुत सावधानी से सिविलियन एयरक्राफ्ट को नुकसान किए बिना कमाल करके दिखाया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत