1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा समन, संजय दत्त समेत 40 एक्टर्स पर गिर सकती है गाज

सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा समन, संजय दत्त समेत 40 एक्टर्स पर गिर सकती है गाज

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 30, 2023 04:05 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 04:51 pm IST

बादशाह की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल की तरफ से समन भेजा गया है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ये मामला फेयरप्ले नाम के ऐप से जुड़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बादशाह इसकी प्रमोटिंग का हिस्सा थे।

Badshah- India TV Hindi
बादशाह Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने बादशाह को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने बताया की 40 बॉलीवुड अभिनेताओं को भी समन किया जा सकता है और प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त पर भी गाज गिर सकती है।

क्या है मामला?

ये मामला फेयरप्ले नाम के ऐप से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, बादशाह ने इस ऐप को प्रमोट किया था। इसी वजह से उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  आरोप ये हैं कि फेयरप्ले नाम का ऐप IPL दिखा रहा था, जबकि उसके पास किसी भी तरह की स्ट्रीमिंग की इजाजत नहीं थी। 

इस मामले में वायकॉम की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने डिजिटल कॉपीराइटर का मामला फेयरप्ले पर दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 40 बॉलीवुड के अभिनेता हैं जिन्हें समन जा सकता है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने भी इस एप्लीकेशन को प्रमोट किया है, इसलिए उन्हें भी समन भेजा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: 

कश्मीर में 24 घंटे के भीतर 2 आतंकी हमले, फिर शुरू हुआ टारगेट किलिंग का सिलसिला

चुनाव अभियान के दौरान सांसद के पेट में मारा चाकू, घायल कोठा प्रभाकर रेड्डी अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत