1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बृजभूषण सिंह के खिलाफ कल दाखिल हो सकती है चार्जशीट, 15 जून तक का मिला था अल्टीमेटम

बृजभूषण सिंह के खिलाफ कल दाखिल हो सकती है चार्जशीट, 15 जून तक का मिला था अल्टीमेटम

 Reported By: Swayam Prakash, Edited By: Abhay Parashar
 Published : Jun 14, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Jun 14, 2023 07:46 pm IST

सूत्रों ने बताया है कि कल दिल्ली पुलिस बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पहलवानों ने सरकार से बातचीत के बाद 15 जून तक का अल्टीमेटम दिया था और सूत्र बता रहे हैं कि अब दिल्ली पुलिस कल बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

Brij Bhushan Singh- India TV Hindi
बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप Image Source : PTI

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस कल चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में दिल्ली पुलिस कल चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पहलवानों से बातचीत के दौरान खेलमंत्री ने 15 जून तक जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने की भी बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक कल दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली पुलिस कोर्ट जाएगी और बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

बता दें कि पहलवानों ने सरकार से बातचीत के बाद 15 जून तक का अल्टीमेटम दिया था। खाप पंचायतों ने भी पहलवानों के समर्थन में हरियाणा बंद की चेतावनी दी थी। हालांकि खाप पंचायतों ने बंद की कॉल को वापस ले लिया है। वहीं महिला पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। महिला पहलवानों ने धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR भी दर्ज है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं, ये कल पता चलेगा।

बृजभूषण बोले- चार्जशीट फाइल होने दीजिए
वहीं इसपर बृजभूषण शरण ने कहा कि चार्जशीट फाइल होने दीजिए, मुझे कुछ नहीं कहना है। मामला कोर्ट में है, फैसले का इंतजार करते हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों को बृजभूषण ने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ये सब राजनीति है, मैं कांग्रेस का शिकार हूं। इसपर विस्तार से बात करूंगा, समय आने पर विस्तार से बोलूंगा। 

ये भी पढ़ें-

प्रशांत किशोर बोले- बिहार सरकार जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चल रही, मेरे आते ही राजिनीति 180 डिग्री घूम गई

पश्चिम बंगाल: हिंसक जंग में तब्दील हुआ पंचायत चुनाव! बमबारी, गोलीबारी, पुलिस से झड़प; जानें क्या-क्या हुआ
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत