1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया रैपर बादशाह का भयंकर वाला चालान, जानें ऐसा क्या किया था

ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया रैपर बादशाह का भयंकर वाला चालान, जानें ऐसा क्या किया था

 Published : Dec 17, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 05:19 pm IST

रैपर बादशाह पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इस कारण गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बादशाह का भारी चालान काटा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

रैपर बादशाह।- India TV Hindi
रैपर बादशाह। Image Source : ANI

मशहूर रैपर बादशाह का गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भयंकर वाला चालान काटा है। बादशाह पर सड़क के गलत तरफ गाड़ी चलाने, तेज संगीत बजाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। ट्रैफिक पुलिस ने बादशाह को कुल 15,000 रुपये का चालान जारी किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीते 15 दिसंबर की है जब रैपर बादशाह पंजाबी गायक करण औजला के एक संगीत कार्यक्रम में स्पेशल अपीयरेंस के लिए सोहाना रोड पर ऐरिया मॉल आए थे।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, रैपर बादशाह जिस महिंद्रा थार में मौजूद थे वह पानीपत के रहने वाले दीपेंद्र मलिक के नाम पर रजिस्टर्ड है। लंबे ट्रैफिक के कारण बादशाह के काफिले की एसयूवी सड़क के गलत तरफ चली गई। इस पर कई राहगीरों का ध्यान आकर्षित हुआ और उन्होंने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस ने क्या बताया?

बादशाह के काफिले से जुड़ी घटना का वीडियो क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर ट्रैफिक पुलिस ने भी ध्यान दिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से रैपर बादशाह को 15,000 रुपये का चालान जारी किया। पूरी घटना पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा- ''लापरवाही से गाड़ी चलाने, गाड़ी में तेज संगीत बजाने और गलत साइड पर गाड़ी चलाने के लिए चालान जारी किया गया है और कार्रवाई की गई है।"

बादशाह ने किया दिलजीत का समर्थन

कुछ ही समय पहले बादशाह ने शराब से संबंधित गानों को लेकर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था- "संगीतकारों को निशाना बनाना दोहरा मापदंड है क्योंकि देश में लगभग हर जगह शराब बिकती है।" बादशाह ने कहा था कि वह वह दिलजीत के उस बयान से सहमत हैं कि जिस दिन देशभर में शराब के ठेके बंद हो जाएंगे, उस दिन वह शराब से संबंधित गाने गाना बंद कर देंगे। (इनपुट: PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत