1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: 'एक ट्रक गोवा जा रहा, उसमें दो पाकिस्तानी नागरिक और RDX', कॉल आने के बाद पुलिस में मचा हडकंप

महाराष्ट्र: 'एक ट्रक गोवा जा रहा, उसमें दो पाकिस्तानी नागरिक और RDX', कॉल आने के बाद पुलिस में मचा हडकंप

 Reported By: Suraj Ojha Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 23, 2023 03:44 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 03:44 pm IST

सूचना के आधार पर रत्नागिरी में पुलिस ने इस ट्रक को इंटरसेप्ट किया। कॉलर के मुताबिक़ यह टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है लेकिन यह टैंकर गुजरात से गोवा जा रहा था।

Maharashtra, Mumbai, RDX- India TV Hindi
मुंबई पुलिस को आई ट्रक में RDX होने की कॉल Image Source : तस्वीर सांकेतिक है

मुंबई: रविवार रात करीब के बजे मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन की घंटी बजती है। पुलिस का एक जवान उस फोन को अटेंड करता है। उधर से एक शख्स की आवाज आती है और वह बताता है कि मुंबई से गोवा एक ट्रक जा रहा है और उस ट्रक में RDX भरा हुआ है। कॉलर अपना नाम पांडे बताता है और फोन रख देता है। RDX की खबर पाते ही पूरे पुलिस विभाग में हडकंप मच जाता है।

सफ़ेद ट्रक में आरडीएक्स होने की मिली सूचना 

इस कॉल के बाद आनन-फानन में मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी महाराष्ट्र एटीएस और गोवा पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पूरे राज्य की पुलिस एक्टिव हो जाती है। साथ ही कॉलर पुलिस को बताता है कि आरडीएक्स से लदा यह सफेद रंग का टैंकर मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ है, इसमें दो पाकिस्तानी भी बैठे हैं। पुलिस सूचना के आधार पर ट्रक को ट्रैक करने में जुट जाती है और इसके साथ ही वह कॉलर की भी तलाश करने लगती है।

रत्नागिरी में पुलिस ने इस ट्रक को इंटरसेप्ट किया

सूचना के आधार पर रत्नागिरी में पुलिस ने इस ट्रक को इंटरसेप्ट किया। कॉलर के मुताबिक़ यह टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है लेकिन यह टैंकर गुजरात से गोवा जा रहा था। इस टैंकर में पुलिस को केमिकल मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया की पकड़े गये शख़्स ने बताया की इस केमिकल का इस्तेमाल पॉलीथिन बनाने के लिए किया जाता है। पुलिस कॉलर का पता लगा रही है और टैंकर में मिले केमिकल की भी जांच कर रही है। फ़िलहाल पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, पर अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत