Bharat Jodo Nyay Yatra Update: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 14 जनवरी को मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हुई है। राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। इसके बाद इंफाल के थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। इसके बाद यही से यात्रा शुरू हुई। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के जरिए बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाने की कोशिश है। यात्रा का समापन मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में होगा।
Bharat Jodo Nyay Yatra से संबंधित अपडेट्स यहां पढ़ें-
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा आज शुरू हो गई है, यात्रा लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मणिपुर की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी थी।
मणिपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, यात्रा अभी शुरू हुई है और बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। यात्रा चलती रहेगी और इसका हमारे मनोबल पर असर पड़ेगा।
मणिपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, यात्रा व्यापक, ऊर्जावान और बहुत सार्थक थी। हम इसे सौभाग्य मानते हैं कि हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिला।
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा बहुत सफल यात्रा होगी। यह ऐतिहासिक यात्रा है। मणिपुर के लोगों में बहुत जोश था, इसका बहुत भारी असर होगा।" कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, "आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई। राहुल गांधी की न्याय यात्रा देश को एक बार फिर से जोड़ेगी।"
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का पहले दिन का पड़ाव इंफाल में होगा। थोबंल वार मेमोरियल से शुरू होकर यात्रा, न्याय मैदान से होते हुए कोजिंगगेल स्पोर्टस एसोशिएशन फुटबाल मैदान सिक्मई इंफाल में समाप्त हुई। यात्रा ने लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय किया।
बहुजन समाज पार्टी से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए और कहा कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनना अपना फर्ज समझते हैं, क्योंकि राहुल गांधी की यह पहल कमजोर लोगों को न्याय दिलाने और भारतवासियों को जोड़ने की पहल है।
मणिपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 2004 से मैं राजनीति में हूं। पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया, जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे, वह मणिपुर रहा ही नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे, तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी। पीएम मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ ना करें, वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए। पीएम मोदी वोट मांगने के लिए मणिपुर आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में होते हैं, तो वह अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। वे समुद्र के ऊपर सैर करते फिरते हैं और बैठे जगह जप करते रहते हैं 'राम राम'। भगवान में सबकी आस्था है, लेकिन वोट के लिए ऐसा मत करो, ये लोग (बीजेपी) लोगों को भड़काने के लिए धर्म का मिश्रण करते हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुभारंभ पर राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर में शासन का बुनियादी ढांचा विफल हो गया है, यह शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री ने राज्य का दौरा नहीं किया। शायद नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। बीजेपी की राजनीति के कारण मणिपुर ने वह खो दिया है जो उसके पास कीमती है।
मणिपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के शुभारंभ के मौके पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 'राम, राम' का जाप करते रहते हैं, लेकिन उन्हें वोट मांगने के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, बीजेपी धर्म को राजनीति से जोड़ती है, लोगों को भड़काती है, हम धर्मनिरपेक्षता, समानता, सामाजिक न्याय के लिए लड़ते हैं। राहुल गांधी आपका दर्द बांटने, आपकी समस्याओं पर बात करने के लिए मणिपुर आए हैं। लोगों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है, यह महंगाई के खिलाफ और किसानों के अधिकारों के लिए है। संविधान, लोकतंत्र को बचाने और फासीवादी ताकतों को रोकने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। यहीं से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत करेंगे। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' थोड़ी देर में मणिपुर के थोबल से शुरू होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेता मौजूद हैं।
संपादक की पसंद