1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Uttarakhand Adi Kailash Yatra : आदि कैलाश की यात्रा पर गए गुजरात के 12 पर्यटक खराब मौसम में फंसे, CM से मदद की लगाई गुहार

Uttarakhand Adi Kailash Yatra : आदि कैलाश की यात्रा पर गए गुजरात के 12 पर्यटक खराब मौसम में फंसे, CM से मदद की लगाई गुहार

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Oct 11, 2022 01:31 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 04:36 pm IST

Uttarakhand Adi Kailash Yatra उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में गुजरात के 12 पर्यटकों के फंसने की खबर है। बताया जाता है कि ये पर्यटक पिछले 6 दिन से यहां फंसे हुए है।

Uttarakhand Adi Kailash Yatra :  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में गुजरात के 12 पर्यटकों के फंसने की खबर है। बताया जाता है कि ये पर्यटक पिछले 6 दिन से यहां फंसे हुए है। आदि कैलाश की यात्रा पर निकले ये पर्यटक अपने रेस्क्यू का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई है। इन पर्यटकों ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल  से लगाई मदद की गुहार लगाई है।

उत्तराकाशी में हिमस्खलन में कई पर्वतारोहियों की मौत

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के उत्तराकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन में कई पर्वतारोही फंस गए थे। अब तक घटनास्थल से 26 पर्वतारोहियों के शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी कुछ पर्वतारोही लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने बताया कि सोमवार को पांच और शव मिलने के साथ ही घटनास्थल से अभी तक निकाले गए शवों की संख्या 26 हो गयी है। उन्होंने कहा, ‘एक शव अब भी समिट कैम्प में है जबकि दो लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी है।’’ 

17 हजार फुट की ऊंचाई पर हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही

गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय चार अक्टूबर को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। उसी दिन राज्य आपदा राहत बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सेना और भारतीय वायु सेना ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया था जो अब भी चल रहा है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में लगातार हिमपात से खोज अभियान बाधित हो रहा है, लेकिन खराब मौसम के बावजूद दो लापता पर्वतारोहियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हमें जल्द ही अभियान खत्म होने की उम्मीद है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत