नई दिल्ली: शुक्रवार को गूगल ने भारत में क्रोमबुक और क्रोमबॉक्स की नई रेंज लॉन्च की है। ग्रहकों को लुभाने के लिए और बाज़ार में पैर जमाने के लिए इसके दाम काफी कम रखे जाएंगे
क्रोम ओएस की ग्लोबल प्रोडक्ट मैनेजर स्मिता हाशिम ने कहा,'क्रोमबुक को भारत में एक साल पहले उतारा गया था, अब हमने तीन नई क्रोमबुक पेश की हैं।'
दो क्रोमबुक, ज़ोलो और नेक्सिअन की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह अमेजन और स्नैपडील पर उपलब्ध होंगी। तीसरी क्रोमबुक आसुस की ओर से रहेगी जो अगले कुछ महीनों में उपलब्ध हो जाएगी।
स्मिता ने कहा,'आने वाले महीनों में आसुस और सैमसंग की ओर से कई क्रोमबुक उतारी जाएंगी।'
क्रोमबुक्स का मुख्य टारगेट एजुकेशन के लिए कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले किशोर हैं।
भारतीय बिजनेस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गूगल ने क्रोमबॉक्स पेश किया है जिसका दाम 90,000 रुपये रखा गया है।
यह एक पर्सनल कंप्यूटर है जो गूगल क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।