1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'लोहिया का नाम लेने वाले आज कांग्रेस का पानी पीते हैं'

'लोहिया का नाम लेने वाले आज कांग्रेस का पानी पीते हैं'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2015 11:02 am IST,  Updated : Oct 08, 2015 11:33 am IST

नई दिल्ली: बिहार में चुनाव प्रचार के लिए मुंगेर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने जयप्रकाश नारायण को जेल की सलाखों के पीछे धकेला था आज उनके साथ वही लोग बैठे

'लोहिया का नाम लेने...- India TV Hindi
'लोहिया का नाम लेने वाले आज कांग्रेस का पानी पीते हैं'

नई दिल्ली: बिहार में चुनाव प्रचार के लिए मुंगेर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने जयप्रकाश नारायण को जेल की सलाखों के पीछे धकेला था आज उनके साथ वही लोग बैठे हैं जो जयप्रकाश के गीत गाते थे। राममनोहर लोहिया जीवनभर गैर-कांग्रेसी विचारों के लिए जूझते रहे लेकिन उन्हें मानने वाले आज कांग्रेस का पानी पीकर हमें कोसते रहते हैं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस रैली की भीड़ ने देश के राजनीतिक पंडितों को अपनी सोच बदलने को मजबूर कर दिया है। भीड़ से पता चल रहा है कि हवा का रुख किस ओर है।

भाषण के मुख्य अंश-

  • राजनीतिक पंडितों को अपनी सोच बदलनी होगी
  • मुझे वहां आने का मौका मिला जहां योग को आधुनिक रूप दिया गया
  • पुरे विश्व को मुंगेर ने योग दिया, इसी ने 190 से ज्यादा देशों को योग मनाने के लिए प्रेरित किया
  • कांग्रेस ने जयप्रकाश नारायण को जेल की सलाखों के पीछे धकेला था
  • इससे उन्हें बीमारी हुई, जो उनकी मौत का कारण बनी
  • दुर्भाग्य है कि जो लोग जयप्रकाश के गीत गाते थे, वही आज उनके साथ बैठे हैं
  • क्या ये जेपी के साथ धोखा नहीं है
  • राममनोहर लोहिया जीवनभर गैर-कांग्रेसी विचारों के लिए जूझते रहे
  • राममनोहर लोहिया को मानने वाले आज कांग्रेस का पानी पीकर हमें कोसते रहते हैं
  • नौजवान बिहार की तस्वीर भी बदलेंगे और तकदीर भी बदलेंगे
  • लालू ने यदुवंश को अपमानित किया
  • बिहार में हमारी लड़ाई शैतान से है
  • लालू को शैतान का पता कहां से मिला
  • यदुवंश का अपमान बिहार का अपमान है
  • लालू ने रिश्तेदार की तरह शैतान को पहचाना
  • 60 साल से राज करने वालों का स्वार्थ बंधन, ये महागठबंधन नहीं, महास्वार्थ बंधन
  • बिहार को लूटने वालों ने स्वार्थ बंधन किया
  • ये जनता है सबकुछ जानती है, समय पर चुन-चुन कर हिसाब करती है
  • लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अहंकार कैसे चूर हुआ सब जानते हैं
  • जनता को फैसला करना है, एक तरफ जंगलराज और एक तरफ विकासराज
  • क्या बिहार में दोबारा अपहरण के दिन लाने हैं, जनता को फैसला करना है
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत