1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात चुनाव: मुस्लिम विधायकों की संख्या बढ़कर हुई दोगुनी, ये कैंडिडेट पहुंचेंगे विधानसभा

गुजरात चुनाव: मुस्लिम विधायकों की संख्या बढ़कर हुई दोगुनी, ये कैंडिडेट पहुंचेंगे विधानसभा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2017 07:12 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 07:33 pm IST

भाजपा की तरफ से किसी भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। राज्य की आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 9.67 फीसदी है...

congress- India TV Hindi
congress

अहमदाबाद: गुजरात में कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाने वाले चार मुस्लिम उम्मीदवारों को इस बार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल हुई है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में इस अल्पसंख्यक समुदाय के दो विधायक कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे। कांग्रेस ने इस बार चुनावों में छह मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दी थी जबकि भाजपा की तरफ से किसी भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। राज्य की आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 9.67 फीसदी है।

कांग्रेस ने इस बार मुस्लिम उम्मीदवारों को अहमदाबाद में जमालपुर-खाडिया और दरियापुर और सूरत पश्चिम से टिकट दिया था। कांग्रेस ने जहां अहमदाबाद में दो सीटों पर जीत हासिल की वहीं भाजपा ने सूरत पश्चिम सीट अपने पास बरकरार रखी। भरुच के वागरा सीट पर कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी को भाजपा के प्रतिद्वंद्वी से हार का सामना करना पड़ा।

राजकोट के वांकानेर विधानसभा सीट से जावेद पीरजादा, अहमदाबाद के दरियापुर सीट से गयासुद्दीन शेख और अहमदाबाद के ही जमालपुर-खाड़िया सीट से इमरान खेड़ावाला और डासडा से नौशादजी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

पहली बार गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने भी वांकानेर सीट से एक मुस्लिम उम्मीदवार उस्मान गनी शेरासिया को टिकट दिया था लेकिन उन्हें सिर्फ 2,808 मत मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत