1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कमल हासन ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

कमल हासन ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 06:24 pm IST

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, कमल हासन से मिलकर अच्छा लगा। हमने तमिलनाडु में सियासी हालात सहित दोनों पार्टियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की...

kamal haasan and rahul gandhi- India TV Hindi
kamal haasan and rahul gandhi

नई दिल्ली: अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने तमिलनाडु की राजनीतिक परिस्थिति सहित कई मुद्दों पर बातचीत की।

मुलाकात के बाद गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कमल हासन से मिलकर अच्छा लगा। हमने तमिलनाडु में सियासी हालात सहित दोनों पार्टियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।''

हासन ने कहा, ''राहुल जी, समय और जानकारियां देने के लिए शुक्रिया। आशा करता हूं कि हमारी बातचीत आपके लिए भी उपयोगी रही होगी।'' हासन हाल ही में तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक पार्टी 'मक्कल नीधि मय्यम' शुरू की।

गौरतलब है कि राज्य में दो क्षेत्रीय दलों अन्नाद्रमुक और द्रमुक का बहुत हद तक वर्चस्व है। राज्य में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत