1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष की बेटी सड़क किनारे बेच रही है आम

VIDEO: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष की बेटी सड़क किनारे बेच रही है आम

 Written By: Akash Kumar
 Published : Jun 18, 2015 11:23 am IST,  Updated : Jun 18, 2015 04:42 pm IST

रांची: झारखण्ड में अगर ईमानदार नेताओं की बात निकलती है तो उसमे सबसे पहला नाम लोकसभा के पूर्व उपाध्य्क्ष और खूंटी से सांसद करिया मुंडा का आता है लेकिन अब करिया मुंडा की बड़ी बेटी

VIDEO: सांसद करिया मुंडा...- India TV Hindi
VIDEO: सांसद करिया मुंडा की बेटी बेच रही है आम

रांची: झारखण्ड में अगर ईमानदार नेताओं की बात निकलती है तो उसमे सबसे पहला नाम लोकसभा के पूर्व उपाध्य्क्ष और खूंटी से सांसद करिया मुंडा का आता है लेकिन अब करिया मुंडा की बड़ी बेटी चन्द्रावती सारू भी अपनी सादगी और समाजसेवा को लेकर चर्चा में है।

यह सुनकर आप को अटपटा जरुर लगेगा, लेकिन यह सच है। चंद्रावती सारू पेशे से शिक्षिका हैं, लेकिन वह इन दिनों सड़क किनारे बैठकर आम बेच रही हैं।

इस बार सारू अपने बगीचे में ज़रूरत से ज्यादा पैदा हुआ आमों को बेचने के लिए खुद ही सड़क पर बैठ गई हैं।

ऐसा भी नहीं कि सड़क पर आम बेचना मजबूरी है, पैसों की ऐसी किल्लत नहीं,  लेकिन सारू आज सड़क पर आम बेच रहीं हैं तो सिर्फ गरीब आदिवासी बच्चों की खातिर।

चन्द्रावती का कहना है कि आम की बिक्री से जो पैसा आएगा उससे वह जरूरतमन्द लोगों की मदद करती हैं और उनका कहना है कि आज के पीढ़ी को सन्देश देना है कि जो खेती करने से शरमाते हैं उनको प्रेरणा मिलेगी।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत