1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू से हाथ मिलाने की गलती पर नीतीश का जवाब

लालू से हाथ मिलाने की गलती पर नीतीश का जवाब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 13, 2015 04:43 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 05:23 pm IST

पटना: लालू प्रसाद से हाथ मिलाने की सबसे बड़ी गलती करने के सवाल का जवाब देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजद नेता के साथ राजनैतिक समझौता आज की वर्तमान परिस्थितियों

लालू से हाथ मिलाने की...- India TV Hindi
लालू से हाथ मिलाने की गलती पर नीतीश का जवाब

पटना: लालू प्रसाद से हाथ मिलाने की सबसे बड़ी गलती करने के सवाल का जवाब देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजद नेता के साथ राजनैतिक समझौता आज की वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा और उसके साथी दलों को हराने के लिए जरूरी है। नीतीश ने सोशल मीडिया पर उनसे किए गए इस सवाल के जवाब में यह बात कही कि लालू संग मिलकर सबसे बड़ी गलती क्यों की?

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह सोशल मीडिया के जरिए मिले 500 सवालों का जवाब देंगे, इनमें से आज उन्होंने उक्त पहले सवाल का पहला जवाब दिया। नीतीश ने सोशल नेटवकिग साइट फेसबुक पर उक्त सवाल के जवाब में कहा, लालूजी के साथ राजनैतिक समझौता आज की वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा और उसके साथ दलों को हराने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि राज्य में पिछले 10 वर्षो में जैसे विकास हुआ, वह आगे भी जारी रहेगा। बिहार विधानसभा के लिए कल हुए पहले चरण के मतदान पर भी उन्होंने ट्वीट किया, महागठबंधन के प्रति आपके विश्वास और आर्शीवाद के लिए आपका आभारी हूं। चुनाव में भारी मतदान और उसमें विशेषकर महिलाओं की भागीदारी के लिए राज्य के मतदाताओं का आभारी हूं।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी पहले चरण के मतदान के बाद फेसबुक के जरिए कहा, आप सबों के अटूट प्रेम, अखंड विश्वास और अगाध समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं। आगले चरण में भी इनको भारी अंतर से हराना है और बिहार से भागना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट पर दावा किया, पहले चरण में ज्याद मतदान करके महिलाओं ने बिहार में शराब का दरिया बहाने वाले नीतीश कुमार के होश उड़ा दिए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत