1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मदरसा छात्रों के लिए बड़ा प्लान बना रही है यूपी की योगी सरकार

मदरसा छात्रों के लिए बड़ा प्लान बना रही है यूपी की योगी सरकार

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2021 11:57 am IST,  Updated : Jun 28, 2021 11:57 am IST

अधिकारी ने कहा कि मोबाइल एप विकसित करने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मोबाइल एप की तैयारी पर काम किया जाएगा।"

Madarsa student Yogi govt planning mobile app for studies मदरसा छात्रों के लिए बड़ा प्लान बना रही है- India TV Hindi
मदरसा छात्रों के लिए बड़ा प्लान बना रही है योगी सरकार Image Source : IANS

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि वह राज्य में मदरसों से संबंधित शिक्षण और अन्य गतिविधियों के लिए मदरसा बोर्ड के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करेगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यूपी मदरसा बोर्ड के ढाई लाख से अधिक छात्र अब नए सत्र से मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अध्ययन करेंगे।

अधिकारी ने कहा कि मोबाइल एप विकसित करने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मोबाइल एप की तैयारी पर काम किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि बोर्ड हर संभव प्रयास और व्यवस्था करेगा ताकि छात्र नए सत्र से मोबाइल एप पर अपनी पढ़ाई कर सकें। अधिकारी ने कहा कि बोर्ड इसी सत्र से एक मोबाइल ऐप विकसित करके बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा शुरू करने की योजना बना रहा था। हालांकि, कोविड की स्थिति के कारण यह संभव नहीं था। लेकिन अब छात्र आगामी नए सत्र से मोबाइल ऐप पर अध्ययन कर सकेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत