1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चुटकीभर केसर में छिपा है खूबसूरती का राज़

चुटकीभर केसर में छिपा है खूबसूरती का राज़

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 19, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 02:08 pm IST

केसर में अधिक मात्रा में एंटीबैक्टिरीयल के गुण पाए जाते है। साथ ही यह स्किन टोन को हल्का करता है। थोड़े से केसर की कीमत इतनी है कि इसे सौन्दर्य के लिए इस्तेमाल करना आपकी जेब में भारी पडेगा। जिससे इसका इस्तेमाल फेसपैक में बहुत कम किया जाता है, लेकिन ब

pimple
pimple

हटाए टैन
अगर आपके चेहरे में टैन है तो उन्हें हटाने के लिए रात भर मलाई में केसर के कुछ धागे भिगोकर रख दें। दूसरे दिन सुबह उंगलियों से इसको ब्लेंड कर लें और टैन वाले जगह पर लगायें। इससे टैन धीरे-धीरे मिटने लगता है साथ ही स्किन में ग्लो आ जाएगा।

दाग-धब्बों से दिलाएं निजात
दाग-धब्बों के लिए चुटकीभर केसर को एक चम्मच पानी में 10 मिनट भिगोकर रखें। अब इस केसर में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाने के लिए उसी पानी का इस्तेमाल करें जिसमें आपने इसे भिगोकर रखा था। इसके बाद इसे सुख जाने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

ऐसे पहचानें शुद्ध केसर को
आजकर हर चीज नकली आती है जिसके कारण आपके लिए शुद्ध और असली केसर की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि दुकानदार लो क्वालिटी केसर में रंग मिलाकर बेचते हैं। शुद्ध केसर का रंग गाढ़ा लाल और टिप नारंगी रंग का होता है। इसके अलावा आप केसर को पानी में भिगोकर रखें। असली केसर को रंग और महक छोड़ने में कम-से-कम पंद्रह मिनट समय लगता है जबकि नकली केसर तुरन्त रंग छोड़ने लगता है लेकिन महक नहीं निकलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल