
शेड्यूल बनाइए: हालांकि अपनी पुरानी आदतें छोड़ना मुश्किल होता है लेकिन आपके लिए टाइम से उठना, टाइम से सोना, टाइम पर खाना और टाइम पर अपना पूरा लाइफस्टाइल बनाना ज़रूरी है। जो औरतें अपनी दिनचर्या नियमित शेड्यूल पर रखती हैं, उनके शरीर में चर्बी की मात्रा भी कम बनती है। जब आप शेड्यूल पर चलते हैं तो आपकी बॉडी क्लॉक यानी शरीर के काम करने की तय फितरत सही ढंग से काम करती है। लेकिन जब बॉडी क्लॉक का शेड्यूल तोड़ा जाता है शरीर के काम करने की प्रणाली भी डिस्टर्ब हो जाती है। अनियमित शेड्यूल की वजह से तोंद और मोटापे के अलावा तनाव, बेचैनी, सिरदर्द जैसे कई बीमारियां भी शरीर में घर कर जाती हैं। तो अपना लाइफस्टाइल शेड्यूल के मुताबिक चलाना ना केवल तोंद घटाने के लिए ज़रूरी है बल्कि आपके पूरे शरीर को हेल्दी रखने का भी ये एक कारगर मंत्र है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए फ्लैट टमी पाने के कई और कारगर मंत्र