1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मां से झगड़ा कर इंदौर पहुंची नाबालिग, स्टेशन पर मिले शख्स ने रचाई शादी; एक साल बाद दिया तलाक

मां से झगड़ा कर इंदौर पहुंची नाबालिग, स्टेशन पर मिले शख्स ने रचाई शादी; एक साल बाद दिया तलाक

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 27, 2024 08:40 am IST,  Updated : Jul 27, 2024 08:40 am IST

मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिले में एक नाबालिग अपनी मां से विवाद के बाद गलत ट्रेन में बैठकर इंदौर चली गई। यहां स्टेशन पर मिले एक युवक ने उसे झांसा देकर शादी की। शादी के एक साल बाद जब पीड़िता ने घर जाने को कहा तो आरोपी ने उसे तलाक दे दिया।

शादी के एक साल बाद शख्स ने दिया तलाक।- India TV Hindi
शादी के एक साल बाद शख्स ने दिया तलाक। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजगढ़: जिले के ब्यावरा में शादी के एक साल बाद तलाक देने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि पीड़िता नाबालिग है। पीड़िता की आरोपी से पहचान इंदौर रेलवे स्टेशन पर हुई थी। दरअसल, एक साल पहले अपनी मां से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़िता नाराज होकर इंदौर पहुंच गई थी। यहीं इंदौर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग को एक युवक ने झांसा दिया और उससे शादी कर ली। अब एक साल बाद जब पीड़िता ने घर जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे तलाक दे दिया है। 

मां से विवाद के बाद पहुंची इंदौर

मामले की जानकारी देते हुए ब्यावरा एसडीओपी नेहा गौड़ ने बताया कि ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र से 08 अप्रैल 2023 को एक नाबालिग बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद ब्यावरा सिटी थाने में गुमशदगी का मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन वो कहीं नहीं मिली। इसके एक साल बाद पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर उसका बयान लिए। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि वह अपनी मां से झगड़े के बाद नाराज होकर बड़ी बहन के यहां अशोकनगर जाना चाहती थी। लेकिन गलत ट्रेन में बैठने की वजह से इंदौर पहुंच गई। 

शादी के एक साल बाद दिया तलाक

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंदौर रेलवे स्टेशन पर उसे 26 वर्षीय युवक संदीप वाल्मीकि मिला। संदीप ने उसे झांसे में लिया और करीब 20 दिन तक उसको साथ में रखा। इसके बाद उससे शादी रचा ली। शादी के बाद करीब एक साल तक दोनों साथ रहे। जब पीड़िता ने संदीप से अपने घर जाने की कही तो संदीप ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यावरा एसडीओपी नेहा गौड़ ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (इनपुट- अशोक सोनी)

यह भी पढ़ें- 

कारगिल से गरजे पीएम मोदी, घबराए पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम; कही ये बात

नवी मुंबई में दर्दनाक हादसा, बहुमंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।