Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजा रघुवंशी हत्याकांड में 'रतलाम कनेक्शन' आया सामने, यही दफ्न है सोनम के 'बक्से' का राज

राजा रघुवंशी हत्याकांड में 'रतलाम कनेक्शन' आया सामने, यही दफ्न है सोनम के 'बक्से' का राज

Reported By : Anurag Amitabh Edited By : Malaika Imam Published : Jun 29, 2025 05:02 pm IST, Updated : Jun 29, 2025 05:15 pm IST

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब रतलाम कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिलोम जेम्स ने हत्याकांड के बाद रतलाम में आभूषण बेचे थे।

आरोपी सिलोम जेम्स और दो युवतियों को लेकर रतलाम पहुंची पुलिस- India TV Hindi
आरोपी सिलोम जेम्स और दो युवतियों को लेकर रतलाम पहुंची पुलिस

मध्य प्रदेश: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब रतलाम कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में शिलांग पुलिस और इंदौर SIT (विशेष जांच दल) की संयुक्त टीम शनिवार को मुख्य आरोपी सिलोम जेम्स और दो युवतियों को लेकर रतलाम पहुंची। टीम ने शहर की मांगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मनोज गुप्ता के निवास पर दबिश दी और गहन तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि मुख्य आरोपी सिलोम जेम्स ने हत्याकांड के बाद रतलाम में कुछ आभूषण बेचे थे। इस इनपुट के आधार पर रतलाम में जांच की जा रही है। एसआईटी टीम को हत्याकांड से जुड़े गहनों और अन्य सबूतों की तलाश है।

सिलोम जेम्स के ससुराल पहुंची पुलिस

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सिलोम जेम्स की पत्नी के रतलाम स्थित मायके यानी उसके ससुराल में भी जांच की। स्थानीय पुलिस भी इस पूरी कार्रवाई में शिलांग और इंदौर पुलिस की टीम की मदद कर रही है। फिलहाल, इस जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई से राजा रघुवंशी हत्याकांड में और भी अहम खुलासे होंगे।

सिलोम पर सोनम का बक्सा छिपाने का आरोप

दरअसल, प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स पर सोनम का बक्सा छिपाने का आरोप है। जेम्स पर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी का बैग छिपाने का आरोप है। सोनम ने यह बैग इंदौर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था। जानकारी के अनुसार, सिलोम जेम्स ने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक बिल्डिंग किराए पर ली थी, जहां सोनम रुकी थी और उसने घटना के बाद अपने साथ लाए गए आभूषण और अन्य सामान वहीं रखा था। पुलिस ने इस बिलडिंग के सुरक्षा गार्ड बल्ला अहिरवार को भी गिरफ्तार किया है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कब क्या हुआ?

  • मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को लापता हो गए।
  • 2 जून को राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। 
  • इसके बाद खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या कर दी गई।
  • इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया।
  • इसके बाद इस हत्याकांड में कई अन्य गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और ब्लिडिंग का सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। 
  • सोनम ने 8 जून को देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, जबकि कुशवाह सहित चार अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था।
  • राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उसकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: फ्लाईओवर पर धू-धूकर जल गई कार, बाल-बाल बचे चाचा-भतीजा, टाइल्स पर हनुमान चालीसा लिखवाकर लौट रहे थे घर

पुरी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का किया ट्रांसफर; सरकार ने जांच के दिए आदेश

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement