1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. किशोर और युवती ने एक ही दुपट्टे से मौत को लगाया गले, पेड़ पर लटकता मिला शव

किशोर और युवती ने एक ही दुपट्टे से मौत को लगाया गले, पेड़ पर लटकता मिला शव

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 04, 2024 09:45 am IST,  Updated : May 04, 2024 09:45 am IST

एमपी के शहडोल जिले में एक किशोर और युवती ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बुधवार से ही लापता थे।

पेड़ से लटकता मिला शव।- India TV Hindi
पेड़ से लटकता मिला शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

शहडोल: जिले में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां शुक्र‌वार की दोपहर को जंगल में 20 वर्षीय युवती और 17 वर्षीय किशोर का एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकता शव मिला। मामला देवलोंद थाना क्षेत्र का है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा तमाम चर्चाएं की जा रही हैं। कोई इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़ रहा है तो कोई यह कह रहा है कि एक ही दुपट्टा आखिरकार दोनो की फांसी का फंदा कैसे बना होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सतखुरी के जंगल में मिला शव

इस पूरी घटना के संबध में देवलोद थाना के प्रभारी डी. के. दाहिया ने बताया कि बाणसागर बांध के सन्निकट ग्राम सतखुरी के जंगल में देवलोंद निवासी सरजू केवट के 17 वर्षीय पुत्र रोहणी केवट और उसकी रिश्तेदार करीना केवट (20) का शव पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि करीना केवट निवासी सीधी रामद‌याल केवट की पुत्री है, जो बुधवार को अपने घर से रोहणी केवट के घर देवलोंद गई थी। रोहणी केवट की बहन करीना के भाई की पत्नी है, इसलिये दोनों पक्षों का आना-जाना बना रहता था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दोनों की रिश्तेदारी प्रेम-प्रसंग में बदल गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब रोहणी के पिता को संदेह हुआ तो उसने रोहणी से कहा कि करीना को बस में बैठा कर घर लौट आओ। बुधवार की शाम दोनों बस स्टैण्ड की ओर रवाना हुए, लेकिन रोहणी न तो अपने घर लौटा और न तो करीना अपने घर पहुंची। बाद में दोनों की तलाश की गई तो शुक्रवार को दोनों का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला। रोहणी के परिजनों ने देवलोद थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। (इनपुट- विशाल खण्डेलवाल)

यह भी पढ़ें-

प्रेम विवाह से नाराज युवती के घर वालों ने युवक का अपहरण कर की मारपीट, काटी नाक

रीवा में सरकारी नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, महिला ने तीन लोगों को लगाया चूना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।