1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दाऊद के करीबी गैंगस्टर फहीम मचमच ने पाकिस्तान में तोड़ा दम, कोरोना ने बनाया शिकार

दाऊद के करीबी गैंगस्टर फहीम मचमच ने पाकिस्तान में तोड़ा दम, कोरोना ने बनाया शिकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 11:47 pm IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को कराची के एक निजी अस्पताल में 51 वर्षीय मचमच की मौत हो गई। फहीम अहमद शरीफ उर्फ मचमच हत्या, हत्या के प्रयास, उगाही और अन्य आपराधिक वारदातों में मुंबई तथा अन्य शहरों में वांछित था।

दाऊद के नजदीकी सहयोगी गैंगस्टर फहीम मचमच की कोविड-19 से मौत - India TV Hindi
दाऊद के नजदीकी सहयोगी गैंगस्टर फहीम मचमच की कोविड-19 से मौत  Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नजदीकी सहयोगी गैंगस्टर फहीम मचमच की कोविड-19 से पाकिस्तान के कराची में मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को कराची के एक निजी अस्पताल में 51 वर्षीय मचमच की मौत हो गई।

फहीम अहमद शरीफ उर्फ मचमच हत्या, हत्या के प्रयास, उगाही और अन्य आपराधिक वारदातों में मुंबई तथा अन्य शहरों में वांछित था। पुलिस के अनुसार वह दक्षिण मुंबई के भिंडी बजार इलाके के पेरू लेन का रहने वाला था और अपराध की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते दाऊद इब्राहिम और उसके दाहिने हाथ छोटा शकील का नजदीकी सहयोगी बन गया था। माना जा रहा था कि मचमच पिछले सात साल से दाऊद के साथ पाकिस्तान में रह रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।