1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: जब DSP अंजना कृष्णा ने अजीत पवार से कहा, "मैं कैसे मान लूं कि आप डिप्टी चीफ मिनिस्टर हो, वीडियो कॉल करो"

Video: जब DSP अंजना कृष्णा ने अजीत पवार से कहा, "मैं कैसे मान लूं कि आप डिप्टी चीफ मिनिस्टर हो, वीडियो कॉल करो"

 Published : Sep 04, 2025 10:57 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 11:12 pm IST

महाराष्ट्र के सोलापुर में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के बीच फोन पर गरमगरम बहस हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

DSP अंजना कृष्णा - India TV Hindi
DSP अंजना कृष्णा Image Source : REPORTER INPUT

सोलापुरः सोलापुर में एक DSP पुलिस के साथ बालू के खनन को रोकने पहुंची थी। इसी दौरान डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने फोन करके DSP को वापस लौटने का आदेश दिया लेकिन DSP ने पूछा लिया आप कौन....मैं कैसे मान लूं कि फोन पर जो बोल रहा है। वो डिप्टी चीफ मिनिस्टर है। वीडियो कॉल करो। इसके बाद अजीत पवार को वीडियो कॉल करनी पड़ी तब जाकर पुलिस की टीम लौटी। 

मिली थी अवैध खनन की शिकायत

असल में हुआ कि प्रशासन को सोलापुर की माढ़ा तहसील में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। गांव की सड़क बनाने के लिए सैंड माइनिंग हो रही थी। सोलापुर में तैनात प्रोवेशनरी IPS अफसर अंजली कृष्णा टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान सैंड माइनिंग करने वालों ने अजीत पवार को फोन कर दिया। अजीत पवार ने फोन पर अंजली कृष्णा से बात की लेकिन इस नौजवान IPS अफसर ने साफ साफ कह दिया कि अगर डिप्टी चीफ मिनिस्टर का आदेश है तो पुलिस की टीम लौट जाएगी लेकिन वो कैसे यकीन करें कि आप डिप्टी चीफ मिनिस्टर ही हो।

फोन पर क्या बात हुई

अजित पवार- मैं अभी डिप्टी चीफ मिनिस्टर आपके साथ बोल रहा हूं...मैं आपको आदेश देता हूं कि आप रुकवाओ और आप जाओ और तहसीलदार को बताओ कि खुद अजित पवार जी का फोन आया था...डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने कहा ये सब रुकवाने के लिए...क्योंकि अभी मुंबई में...मुंबई का माहौल एकदम अभी खराब हुआ है..उसको हमे प्राथमिकता देनी है...मेरा नाम बताओ उनको और उनको छोड़ दो

यहां देखें वीडियो

अंजलि कृष्णा- सर एक काम कीजिए आप मुझे मेरे फोन पर डायरेक्ट फोन कीजिए

अजित पवार- एक मिनट...मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा...अभी मैं खुद आपके साथ बात कर रहा हूं...आप मुझे डायरेक्ट कॉल करने को कह रही हो
अंजलि कृष्णा- सर मुझे कैसे पता कि आप हो सर..सर समझ रही है जो आप बोल रहे हो..पर मुझे
अजित पवार- सुनो-सुनो..तुझे मुझे देखना है न...तेरा नंबर दे दो या व्हाट्सएप कॉल करो..मैं यहां से बोल देता हूं
अंजलि कृष्णा- ठीक है सर
अजित पवार- मेरा चेहरा तो आपको समझ में आएगा न
अंजलि कृष्णा- ठीक है सर
अजित पवार- इतना आपको डेयरिंग हुआ है क्या
अंजलि कृष्णा- सर मेरे पे जो कार्रवाई किया है मुझे कैसे मालूम होगा
अजित पवार- अपना नंबर दो
अंजलि कृष्णा- सर मुझे पता नहीं है न सर
अजित पवार- मैं डिप्टी चीफ मिनिस्टर
अंजलि कृष्णा- सर समझ रही है आप बोल रहे हैं
अजित पवार- अपना फोन नंबर दे दो मुझे

अजीत पवार को पुलिस अफसर की बात सुनकर गुस्सा भी आया लेकिन उन्होंने गुस्से पर काबू रखा। अंजली कृष्णा से उनका नंबर मांगा फिर उस नंबर पर वीडियो कॉल की। जब पुलिस अफसर को तसल्ली हो गई कि आदेश देने वाले  डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार ही हैं तो अंजली कृष्णा अपपनी टीम के साथ वापस लौट गईं। 

कौन हैं अंजना कृष्णा?

अंजना कृष्णा, 2022-23 यूपीएससी सिविल सेवा बैच की अधिकारी हैं और वर्तमान में सोलापुर के करमाला में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात हैं। वह केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं, जहां उनके पिता बीजू कपड़ों का एक छोटा सा व्यवसाय चलाते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल, पूजाप्पुरा से पूरी की और एचएचएमएसपीबी एनएसएस कॉलेज फॉर विमेन, नीरामंकरा से बीएससी गणित में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। यूपीएससी सीएसई में उन्हें AIR-355 रैंक मिली थी। वह अपनी ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और कुशाग्र प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती हैं।

रिपोर्ट- प्रवीण सपकाल, सोलापुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।