राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया और दिग्गज नेता चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
राजस्थान | 28 Oct 2023, 10:11 PM
राजस्थान में अगले महीने 25 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। हालांकि, राजस्थान की कामां सीट को लेकर कांग्रेस में भारी बवाल जारी है।
राजनीति | 27 Oct 2023, 9:53 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 20 लोगों के नाम को शामिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया था।
राजस्थान | 27 Oct 2023, 8:24 PM
इंडिया टीवी सीएनएक्स द्वारा राजस्थान में जनता की राय जानने के लिए ओपिनियिन पोल का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग जातियों को लेकर जनता से सवाल किया कि आखिर किस जाति के लोग किस पार्टी के साथ है। इसपर जनता के जवाब चौंकाने वाले हैं।
राजस्थान | 27 Oct 2023, 7:49 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपने 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की यह पहली लिस्ट है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने 19 उम्मीदवारों के नामों वाली तीसरी लिस्ट को आज जारी किया था।
राजस्थान | 26 Oct 2023, 11:17 PM
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बुलेट पर कौन बैठेगा और कॉकपिट में कौन बैठेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।
राजनीति | 26 Oct 2023, 9:49 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 25 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। 3 दिसंबर को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की तीसरी लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।
राजस्थान | 26 Oct 2023, 8:22 PM
अशोक गहलोत ने कहा, जहां भी चुनाव होते हैं, वहां सबसे पहले ईडी-इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू होती है। कर्नाटक में 22 बार छापेमारी हुई, वहां कांग्रेस जीती। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हवा चल रही है, वहां लगातार छापेमारी चल रही है।
राजस्थान | 26 Oct 2023, 7:05 PM
अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
राजस्थान | 25 Oct 2023, 4:08 PM
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बीते जून से अब तक 648 करोड़ रुपये और अन्य सामग्री जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि नौ अक्टूबर 2023 से अब तक बीते 15 दिनों में 244 करोड़ की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है।
राजस्थान | 24 Oct 2023, 8:23 PM
भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची आने के बाद कहा जाने लगा था कि आलाकमान इस बार वसुंधरा राजे को अहमियत नहीं दे रहा है लेकिन दूसरी सूची ने ऐसी ख़बरों पर ब्रेक लगा दिया। दूसरी लिस्ट में राजे के खेमे के कई नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
Explainers | 22 Oct 2023, 11:28 AM
देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में जनता के बीच चुनावी मुद्दे क्या हैं? क्या हिंदुत्व और राष्ट्रवाद जनता के लिए महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा है या जनता कुछ और ही देख रही है।
इलेक्शन न्यूज | 21 Oct 2023, 9:43 PM
बीजेपी ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं बीजेपी की 83 नामों की सूची में 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
राजस्थान | 21 Oct 2023, 2:38 PM
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में India Tv CNX ओपिनियन पोल किया और अनेक मुद्दों पर जनता की राय जानी। आइए जानते हैं क्या निकला पोल का नतीजा।
राजस्थान | 20 Oct 2023, 8:44 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इससे पहले जनता का मूड जानने के लिए इंडिया टीवी सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल का आयोजन किया, जिसके परिणाम चौंकाने वाले हैं।
राजस्थान | 20 Oct 2023, 9:29 PM